{"_id":"691f00de138c77bb560921a2","slug":"wife-commits-suicide-husband-kills-seven-year-old-son-then-hangs-himself-salumber-news-c-1-1-noi1402-3649794-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salumber News: पत्नी की खुदकुशी के बाद पहले सात साल के मासूम की हत्या की, फिर खुद फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salumber News: पत्नी की खुदकुशी के बाद पहले सात साल के मासूम की हत्या की, फिर खुद फांसी पर झूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
Published by: सलूंबर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की तो पति अपने सात साल के बच्चे को मारकर खुद भी फांसी पर झूल गया। मौके पर मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या की बात लिखी है।
पत्नी ने की खुदकुशी तो बेटे को मारकर फांसी झूला पिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र के मसारों की ओबरी गांव में पत्नी के आत्महत्या करने पर एक पिता ने अपने सात साल के बेटे की हत्या कर खुद को भी फांसी लगा ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मरने से पहले पति ने अपने परिवार के लोगों को निर्दोष बताया है। अब पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
ऋषभदेव वृत्त के उपाधीक्षक राजीव राहर ने बताया कि घटना मसारों की ओबरी गांव में जगदीश मीणा के घर हुई। जगदीश के माता-पिता किसी कार्य से कानूवाड़ा गांव गए थे। दोनों बुधवार शाम को घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। जगदीश की मोटर साइकिल घर के बाहर पड़ी थी। आवाज लगाने पर भी भीतर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो अनहोनी की आशंका हुई। जगदीश के पिता अमरा ने पड़ोसियों को बुलवाया और दरवाजा तुड़वाया।
ये भी पढ़ें: Rajasthan: अलवर में गैस रिसाव अभ्यास, प्रशासन, पुलिस और NDRF ने दिखाया संकट प्रबंधन का पावर
विज्ञापन
दरवाजा तोड़ने के बाद जब अमरा और अन्य लोग भीतर गए तो बहू शारदा (27) और पौत्र हिमांशु उर्फ हेमू (7) का शव फर्श पर पड़ा मिला। दूसरे कमरे में पुत्र जगदीश (30) का शव फंदे से लटका हुआ था। कुछ ही देर में पूरे गांव में खबर फैल गई। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना और पंचनामा तैयार करने के बाद तीनों शवों को मुर्दाघर पहुंचाया।
डिप्टी राहर के अनुसार आरंभिक पूछताछ में पता चला कि मृतक जगदीश पेट्रोल पंप पर काम करता था। वहीं शारदा कुछ समय से एक निजी क्लिनिक पर काम कर रही थी। आत्महत्या के कारणों को लेकर पड़ताल की जा रही है। दोनों की शादी फरवरी 2017 में हुई थी। शारदा के भाई प्रकाश पुत्र संग्राम मीणा निवासी रजोल ने पुलिस को रिपोर्ट दी है और मामले की गहराई से जांच करने की मांग गई है। दूसरी ओर मृतक जगदीश के भाई सुनील ने भी अलग से रिपोर्ट देकर जांच की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार मौका-मुआयना करने के दौरान घर से एक सुसाइड नोट मिला है। यह सुसाइड नोट जगदीश का है, जिसमें उसने लिखा है कि मैं खुद मर रहा हूं। हेमू की मम्मी मुझसे पहले फंदा लगाकर मर गई थी। ये मरी, इसलिए हम दोनों भी मर रहे हैं। कोई भी मेरे मां-बाप को परेशान न करे। मेरे घरवालों की कोई गलती नहीं है।
सुसाइड नोट मिलने और दोनों पक्षों की शिकायत को ध्यान में रखकर पुलिस आगे छानबीन कर रही है।