सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   searching people's profiles on social media and setting their target cheated by calling in a girl's voice

Sawai Madhopur: पहले सोशल मीडिया से जानकारी जुटाता, फिर लड़की बन करता था कॉल, और शुरू हो जाती थी ठगी की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Fri, 29 May 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Sawai Madhopur: सवाई माधोपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सगाई व बधाई की पोस्ट देखकर रिश्तेदारों की जानकारी जुटाता था और लड़की की आवाज में कॉल कर लोगों से ठगी करता था। 

searching people's profiles on social media and setting their target  cheated by calling in a girl's voice
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शातिर ठग सोशल मीडिया पर लोगों के प्रोफाइल खंगालता था। इसके बाद सगाई और बधाई की पोस्ट के जरिए अपना टारगेट सेट करता था। मोबाइल नंबर जुटाकर लड़की की आवाज में कॉल कर कहता था, 'जीजाजी, मैं आपकी साली बोल रही हूं।' मीठी-मीठी बातें करके आरोपी लोगों को झांसे में लेता और साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने इस ठग को बारां जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की गई थी।



साइबर हेल्पलाइन पर मिली थीं 10 शिकायतें
कोतवाली थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि 2 अप्रैल को एसपी ऑफिस से कुछ म्यूल अकाउंट्स की सूची प्राप्त हुई थी। इन खातों के जरिए साइबर ठगी किए जाने की आशंका थी। पुलिस इसी मामले की जांच कर रही थी। बैंक खातों की जांच के दौरान साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ठगी की कुल 10 शिकायतें दर्ज मिलीं। इन शिकायतों के आधार पर कोतवाली थाने में 27 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी पहले गिरफ्तार, दूसरा था फरार
मदन लाल मीणा ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद एक आरोपी नरेंद्र सैनी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि दूसरा आरोपी गणेश उर्फ दिलखुश (24) पुत्र मोरपाल निवासी कुश्तला फरार चल रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos


फेसबुक-इंस्टाग्राम से निकालता था रिश्तेदारों की जानकारी
पुलिस जांच में सामने आया कि गणेश फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सगाई और बधाई से जुड़ी पोस्ट खंगालता था। इन पोस्टों से वह परिवार और रिश्तेदारों की जानकारी जुटा लेता था। इसके बाद आरोपी लड़की की आवाज में 'साली' बनकर लोगों को कॉल करता और रिश्तेदारी का भरोसा दिलाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने आरोपी को बारां जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक के नीचे चल रहा था काम, अचानक धंसी मिट्टी और चली गई दो अधिकारियों की जान

आरोपी से पूछताछ जारी
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। यह कार्रवाई एसपी ज्यैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में, एएसपी विजय सिंह मीणा और सीओ सिटी उदय सिंह मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी मदन लाल मीणा के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed