सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Rajasthan News: Making Reels on Railway Tracks Proves Costly; Brother and Sister Arrested in Sawai Madhopur

Rajasthan News: रेलवे ट्रैक पर रील बनाना पड़ा भारी, सवाई माधोपुर में भाई-बहन गिरफ्तार; क्या है मामला?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाना भाई-बहन को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो के बाद रेल सुरक्षा बल ने दोनों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने इसे खतरनाक और दंडनीय बताते हुए जागरूकता की अपील की।

Rajasthan News: Making Reels on Railway Tracks Proves Costly; Brother and Sister Arrested in Sawai Madhopur
रील बनाने को लेकर भाई-बहन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सवाई माधोपुर में सोशल मीडिया पर एक वायरल रील के बाद रेलवे सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया है। मलारना रेलवे स्टेशन के पास बनास नदी के रेलवे पुल पर एक भाई-बहन द्वारा रेलवे ट्रैक पर रील बनाते हुए वीडियो सामने आने के बाद रेल सुरक्षा बल ने इसे गंभीरता से लिया।

Trending Videos

 
जांच के बाद पहचान और गिरफ्तारी
रेल सुरक्षा बल सवाई माधोपुर ने मामले की जांच कर वीडियो में दिख रहे दोनों लोगों की पहचान पीलवा गांव निवासी दिलखुश मीणा और संजू मीणा के रूप में की। जांच पूरी होने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध
रेल सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया कि रेलवे परिसर में अनधिकृत प्रवेश, रेलवे ट्रैक पार करना या पुलों पर खड़े होकर फोटो-वीडियो बनाना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन करती हैं, बल्कि संबंधित व्यक्ति और अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

पढ़ें- सड़क पर युवती का हाईवोल्टेज हंगामा: गुस्से में बुलेट पर बरसा दिए हेल्मेट-पत्थर, वजह हैरान करने वाली; वीडियो वायरल
 
सुरक्षा और जागरूकता पर जोर
रेल सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों और आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे रेलवे ट्रैक, पुलों और अन्य प्रतिबंधित स्थानों से दूर रहें और नियमों का पालन करें।
 
सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरा कदम
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए इस प्रकार की गतिविधियां जानलेवा साबित हो सकती हैं। ऐसे मामलों में न केवल हादसे की आशंका रहती है, बल्कि कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed