फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Rajasthan Villagers Forced to Hold Tarpaulin Over Burning Pyre Due to Lack of Crematorium Shed

Rajasthan: श्मशान घाट में नहीं था टीन शेड, हाथ में त्रिपाल थामकर करना पड़ा अंतिम संस्कार; बेबस आंखें हुईं नम

Wed, 22 Jul 2026 12:04 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 12:04 PM IST
सार

सवाई माधोपुर जिले के बंधा गांव में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत के बाद श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने की समस्या उजागर हुई। बारिश के कारण चिता भीगने लगी तो ग्रामीणों ने त्रिपाल पकड़कर किसी तरह अंतिम संस्कार कराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर टीन शेड और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Rajasthan Villagers Forced to Hold Tarpaulin Over Burning Pyre Due to Lack of Crematorium Shed
तिरपाल से ढककर करना पड़ा अंतिम संस्कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले के बंधा गांव में एक दर्दनाक हादसे के बाद व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर भी सामने आई। बंधा गांव निवासी हनुमान मीणा की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




त्रिपाल पकड़कर करना पड़ा अंतिम संस्कार
परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की, लेकिन बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दीं। गांव के श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने के कारण बारिश के बीच अंतिम संस्कार करना ग्रामीणों के लिए बेहद कठिन हो गया। बारिश से चिता भीगने लगी तो ग्रामीणों ने त्रिपाल पकड़कर किसी तरह चिता को बचाया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया।

विज्ञापन

'हर बरसात में परेशानियों का सामना करना पड़ता है'
ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर टीन शेड और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग ग्राम पंचायत से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। हर बरसात में अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से ड्रोन में आती थी हथियारों की खेप: फुट सोल्जर करते थे रिसीव; भारत की इस जेल से जुड़ें हैं तार

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर शीघ्र टीन शेड और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed