{"_id":"69c65fdbaf102a87cc0b5dd7","slug":"two-youths-killed-in-hit-and-run-accident-families-plunged-into-grief-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, परिवार में छाया मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
सवाई माधोपुर जिले के कुम्हारिया गांव निवासी दो युवक देवराज छाबड़ी और ओमप्रकाश चेची गुरुवार रात अवाना की झोपड़ी गांव में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे।
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां बरवाड़ा थाना क्षेत्र के कुम्हारिया गांव के दो युवकों की दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान टोंक जिले के के सौंफ थाना क्षेत्र के आमली मोड़ के पास अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
दरअसल, कुम्हारिया गांव निवासी देवराज छाबड़ी और ओमप्रकाश चेची गुरुवार को रवांजना थाना क्षेत्र के अवाना की झोपड़ी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात को शादी समारोह से लौटने के दौरान दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर अपने गांव कुम्हारिया की ओर निकल पड़े, लेकिन टोंक जिले के सौंफ थाना क्षेत्र में आमली मोड़ के करीब पहुंचते ही एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Ajmer News: अजमेर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मेल से मचा हड़कंप
पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सौंफ थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर टोंक जिले के अलीगढ़ अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के अलीगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए। हालांकि, पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन