सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar: Criminals uprooted an ATM on Jaipur Road and looted Rs 32 lakh

Sikar: जयपुर रोड पर बदमाशों ने एटीएम उखाड़कर की 32 लाख की लूट, लग्जरी गाड़ी में आए थे 5 हमलावर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Jul 2025 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar: पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है और बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि यह कोई संगठित गिरोह है, जिसने पहले से ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया।

Sikar: Criminals uprooted an ATM on Jaipur Road and looted Rs 32 lakh
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर शहर के जयपुर रोड पर सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पूनिया वाइंस के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम को उखाड़ कर ले गए। इस एटीएम में करीब 32 लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश चार से पांच की संख्या में थे और एक लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए थे।

Trending Videos


घटना की सूचना मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस सहित पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वारदात रात करीब 3 बजे हुई, और पूरी घटना एटीएम के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, अब तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। साथ ही एटीएम इंचार्ज और बैंक के अन्य अधिकारी भी सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवा दी है और बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस को शक है कि यह कोई संगठित गिरोह है, जिसने पहले से ही योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जिस तरीके से एटीएम को उखाड़ा गया और उसे वाहन में लादकर ले जाया गया, उससे साफ है कि बदमाश इस तरह की घटनाओं के लिए पूरी तैयारी के साथ आए थे।

पढ़ें: जिलास्तर का 10 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के दो मामलों में था फरार

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सीकर जिले के अजीतगढ़ और खाटूश्यामजी इलाके में भी ऐसी ही एटीएम लूट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में पुलिस इस मामले को भी उसी गैंग से जोड़कर देख रही है। फिलहाल, पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं और जिले के बाहर भी सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed