सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   carts and tarpaulins caught fire due to sparking in the transformer In Srimadhopur

Sikar News: श्रीमाधोपुर में ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से लगी रेहड़ी और तिरपालों में आग, टला बड़ा हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 May 2024 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Sikar News: श्रीमाधोपुर शहर के चौपड़ बाजार में अल सुबह एक ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के कारण आस पास खड़ी रेहड़ियों, तिरपाल व कच्ची दुकानों में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

carts and tarpaulins caught fire due to sparking in the transformer In Srimadhopur
ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्रीमाधोपुर में आग लगने की घटना सामने आई है। जहां एक ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के कारण आस पास खड़ी रेहड़ियों, तिरपाल व कच्ची दुकानों में आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और नगरपालिका फायर ब्रिगेड को फोन करके बुलाया और बिजलीकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड और बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की लाइनों को कटवा कर आग को बुझाया और बाकी एरिया की लाइट को चालू किया।

Trending Videos


दरअसल कई सालों से चौपड़ बाजार के ट्रांसफार्मर की बाउंड्री के तीनों ओर रेहड़ी और तिरपाल आदि लगाकर मणिहारी के सामान का बेचान लोग कर रहे है। अंदेशा जताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर में से स्पार्किंग होने के कारण चिंगारी तिरपाल पर गिर गई और आग लग गई। आग ने भयंकर रूप ले लिया था, लेकिन समय पर श्रीमाधोपुर नगरपालिका की फायर ब्रिगेड गाड़ी और कर्मचारी पहुंच गए, जिससे आग को समय पर बुझा दिया गया। वरना आग अगर आस-पास की अन्य दुकानों तक पहुंच जाती तो लाखों का नुकसान हो जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed