{"_id":"6672da88ae63cd2ca6058295","slug":"rajasthan-eight-workers-health-deteriorated-after-drinking-alcohol-in-sikar-two-people-died-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीकर में शराब पीने से आठ मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीकर में शराब पीने से आठ मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, महिला समेत दो लोगों की मौत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान में सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में स्थित पृथ्वीपुरा सोलर पावर प्लांट में काम करने वाले दो मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस मौत का कारण गर्मी और डी-हाइड्रेशन मान रही है।
दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर में पलसाना के पास पृथ्वीपुरा गांव मंगलवार रात शराब का सेवन करने के बाद महिलाओं सहित आठ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक महिला और पुरुष की बुधवार को मौत हो गई।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, पृथ्वीपुर में बना रहे 765 केवी बिजली स्टेशन के निर्माण कार्य में मजदूरी करने झारखंड से कुछ मजदूर आए हुए थे। मजदूरों ने शराब का सेवन कर लिया। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बाद में जिम्मेदार कारवा, शांति देवी, सुरेंद्र कारवा, जोखनी, भारती, राजकुमारी शकुंतला व महेंद्र को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने जिम्मेदार और शांति देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य को हालात सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद में रानोली पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। चिकित्सकों ने विसरा लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का पता चलेगा।

कमेंट
कमेंट X