सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Rajasthan Student organization SFI warned of agitation against ending Sikar as a division

Rajasthan: सीकर को संभाग समाप्त करने के विरोध में छात्र संगठन SFI ने दी आंदोलन की चेतावनी, कही ये बात

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले और संभागों को खत्म करने के भजनलाल सरकार के फैसले का कांग्रेस और सहयोगी दलों की तरफ से विरोध शुरू हो गया है। सीकर से संभाग का दर्जा छीनने के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने विरोध प्रदर्शन किया है।

Rajasthan Student organization SFI warned of agitation against ending Sikar as a division
छात्र संगठन एसएफआई का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर को संभाग समाप्त करने के विरोध में छात्र संगठन एसएफआई ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सीकर को संभाग रखने की मांग छात्र संगठन एसएफआई ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। संभाग समाप्त होने के बाद जिले भर में विरोध के स्वर उठ रहे हैं।

Trending Videos


सीकर छात्र संगठन एसएफआई ने शनिवार को सीकर को संभाग समाप्त करने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध जताते हुए शहर के कल्याण सर्किल पर पुतला दहन कर विरोध जताया। छात्र संगठन एसएफआई के नेता सुभाष जाखड़ ने कहा कि बड़े संघर्ष के बाद सीकर संभाग बना था। लेकिन राज्य सरकार ने सीकर संभाग को समाप्त कर दिया। उसका छात्र संगठन एसएफआई विरोध करता है और आने वाले वक्त में छात्र संगठन  राज्य भर में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा। संभाग समाप्त होने के बाद जिले में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक राजेंद्र पारी ने बोला हमला
सीकर को संभाग समाप्त किए जाने के विरोध में शहर विधायक राजेंद्र पारीक ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीकर को संभाग बनाए जाने से आम जनता को खुशियां मिल रही थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता के साथ किया छलावा है, जिसका जवाब जनता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed