सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Rajasthan Young man dies of drug overdose in Neemkathana family members make this allegation

Rajasthan: नीमकाथाना में ड्रग्स के ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया ये आरोप

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के नीमकाथाना जिले में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने ड्रग्स का सेवन किया, जो ओवरडोज हो गई थी। इससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

Rajasthan Young man dies of drug overdose in Neemkathana family members make this allegation
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीमकाथाना इलाके के सदर थाना अंतर्गत मावंडा खुर्द खरबसो ढाणी निवासी एक युवक की ड्रग्स की ओवरडोज से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

Trending Videos


वहीं, मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर युवक को जबरन ड्रग्स का ओवरडोज देने और मारपीट कर वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया और परिजनों की ओर से सदर थाने में दो दोनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। सदर थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक विकास के भाई राजेश ने मामला दर्ज करवाया कि उसका भाई विकास कुमार जो की फाइनेंस में रिकवरी का कार्य करता था। मंगलवार को सुबह घर से अपनी बाइक लेकर निकला था, जिसके बाद एक युवक ने उसे फोन कर सूचना दी, जिस पर वो विकास को माकड़ी फ़ाटक पर छतरी वाले जोहड़े से नशे की हालत में लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक के भाई ने आरोप लगाया कि विनोद सोलेत और विनोद यादव ने मिलकर उसके भाई से जबरन छतरी वाले जोहड़े में ले जाकर मारपीट करके हाईडोज नशीला एवं जहरीला पदार्थ का देकर बेहोशी हालत का वीडियो बनाकर उसे नशे की हालत में पटक कर फरार हो गए, जिससे विकास की मौत हो गई। रिपोर्ट में विकास के भाई रामनिवास ने बताया कि विकास के साथ दोनों आरोपी रंजिश रखते थे, जिसको लेकर सदर थाने में भी मामला दर्ज था।

दोनों मामले में राजीनामा के लिए दबाव बना रहे थे। राजीनामा नहीं करने पर उसके भाई विकास के साथ मारपीट की। हाईडोज नशीला और जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी। सदर थाने के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। साथी मृतक युवक केशव का पोस्टमॉर्टम के बाद तो परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed