सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar Crime: Elderly husband brutally murdered his wife by hitting her on the head.

Sikar Crime: बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या, गुपचुप अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे परिजन, तभी आ गई पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Apr 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कालूराम मीणा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस जब घर के अंदर गई तो घर के एक कमरे में खून से लहूलुहान बुजुर्ग महिला शरबती देवी का शव पड़ा था।

Sikar Crime: Elderly husband brutally murdered his wife by hitting her on the head.
हत्या मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेरा गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सुरेरा गांव में कालूराम मीणा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी जाकिर अख्तर और एसएचओ भवानी सिंह राठौड़ मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तो देखा की घटनास्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए काफी संख्या में लोग घर के बाहर खड़े थे। पुलिस जब घर के अंदर गई तो घर के एक कमरे में खून से लहूलुहान बुजुर्ग महिला शरबती देवी का शव पड़ा था। पुलिस ने तुरंत मकान को अपने कब्जे में लिया और अन्य लोगों को घर से बाहर भेजा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बुजुर्ग पति कालूराम मीणा ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर अपनी पत्नी शरबती देवी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर सीकर से FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं जानकारी अनुसार पुलिस ने हत्या के काम में लिया गया धारदार हथियार भी घटनास्थल से बरामद कर लिया है।

थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक महिला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गजेंद्र डेगाना में रहता है और छोटा बेटा रामस्वरूप मीणा दिल्ली में रहता है। हत्या की वारदात के बाद परिजन महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और दोनों बेटों के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस दरमियान इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को मिली और मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को दांता सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। आज मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

आसपास के लोगों से पूछताछ पर ये भी सामने आया कि बुजुर्ग कालूराम मीणा अपनी पत्नी शरबती देवी की हत्या करने के बाद गांव में दूसरे मकान में जाकर बैठ गया और परिवार के लोगों को भी इस घटना के बारे में बता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed