{"_id":"66310426eb475da85404c5d2","slug":"sikar-news-fire-broke-out-in-the-forest-of-salawali-village-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: सालावाली की पहाड़ियों में लगी आग, तीन घंटे में जल गया 10 हेक्टेयर जंगल, वनकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: सालावाली की पहाड़ियों में लगी आग, तीन घंटे में जल गया 10 हेक्टेयर जंगल, वनकर्मियों ने पाया काबू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Apr 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार
वन विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 3 बजे पहाड़ी में आग लग चुकी थी। पहाड़ी पर पहुंचे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के तेज झोंके के साथ आग आगे फैलती चली गई।
झाड़ियों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गणेश्वर के ढाणी सालावाली गांव की पहाड़ियों में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आग लग गई। तेज हवा के झोंके के साथ आग तेजी से आगे बढ़ी और जंगल को इस आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
Trending Videos
दोपहर करीब तीन बजे पहाड़ी पर अचानक से आग लग गई। आग का धुआं देख ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। धीरे-धीरे आग हवा के साथ फैलती चली गई। करीब 10 हेक्टेयर जंगल जल चुका। इस 10 हेक्टेयर जंगल में लगी आग से वनस्पति सहित जीव जंतु आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि करीब करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 3 बजे पहाड़ी में आग लग चुकी थी उसके बाद सालावाली के ग्रामीण एकत्रित होकर पहाड़ी पर पहुंचे और पेड़ों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा के तेज झोंके के साथ आग आगे फैलती चली गई। ग्रामीणों ने पहाड़ी से नीचे उतरकर आसपास के घरों से पानी लाकर आग बुझाने में कामयाब रहे।

कमेंट
कमेंट X