{"_id":"6623cc27ad778991500d429b","slug":"sikar-news-sensation-spread-in-the-area-after-a-male-skeleton-was-found-buried-in-the-ground-in-ranoli-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: रानोली में कुत्ते खोद रहे थे मिट्टी, लोगों ने देखा तो जमीन में गड़ा मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: रानोली में कुत्ते खोद रहे थे मिट्टी, लोगों ने देखा तो जमीन में गड़ा मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 20 Apr 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार
नर कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। रानोली पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को जमीन से निकलकर रानोली अस्पताल पहुंचाया।
मौक पर जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर के रानोली में शनिवार को एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को रानोली अस्पताल में रखवाया है।
Trending Videos
थानाधिकारी उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि सुबह कुत्ते जमीन से नर कंकाल को निकाल रहे थे। जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। नर कंकाल मिलने की सूचना पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद रानोली पुलिस मौके पर पहुंची और नर कंकाल को जमीन से निकलकर रानोली अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाधिकारी बताया कि नर कंकाल चार-पांच माह पुराना लग रहा है। जमीन में गड़ा हुआ था, लेकिन कुत्तो ने उसे बाहर निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कमेंट
कमेंट X