{"_id":"6686b71b77d50d003a045bc5","slug":"sikar-news-son-attacked-his-parents-with-sticks-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: कलयुगी बेटे ने मां-बाप पर किया लाठियों से हमला, दोनों को घायलों को पड़ोसियों ने बचाया, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: कलयुगी बेटे ने मां-बाप पर किया लाठियों से हमला, दोनों को घायलों को पड़ोसियों ने बचाया, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 04 Jul 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार
मां-बाप को घर से निकालने के लिए कलयुगी बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर लाठियों से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने उनकी जान बचाई।
कैमरे में रिकार्ड हुई बेटे की करतूत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सीकर जिला मुख्यालय के तेजारो के मोहल्ले में एक कलयुगी बेटे ने अपने मां-बाप और दादी पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी बेटा माता-पिता को घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
Trending Videos
सीकर के तेजारो के मोहल्ले निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली थाना में अपने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार विनोद कुमार ने बताया गुरुवार सुबह वह अपने घर पर प्रथम मंजिल में सो रहे थे। तभी अचानक पुत्र नवीन कुमार कमरे में आकर गाली-गलौज कर घर से बाहर निकल जाने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर पुत्र नवीन और पुत्रवधू निकिता लात-घूसों से मारपीट करने लगे और घसीट कर बाहर निकालने लगे बचाव में पत्नी केसरी के बीच बचाव करने पर लाठियों व लोहे की पाइपों से मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शोर शराबा करने पर आसपास के पड़ोसी आये और उनको छुड़ाया उसके बाद भी मारपीट कर जान से मारने की धमकियां देते हुए नवीन कुमार घर से फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

कमेंट
कमेंट X