{"_id":"662d087dbbc42bf9d60bf08c","slug":"sikar-news-thieves-took-the-watchman-hostage-and-stole-from-an-electric-shop-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: चोरों ने पिस्तौल दिखाकर चौकीदार को बनाया बंधक, गाड़ी से बांधकर उखाड़ा दुकान का शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: चोरों ने पिस्तौल दिखाकर चौकीदार को बनाया बंधक, गाड़ी से बांधकर उखाड़ा दुकान का शटर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 27 Apr 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
चोरों ने इलेक्ट्रिक दुकान के शटर को रस्सी से बांधकर गाड़ी से टोचन कर तोड़ा। उसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे। 15 मिनट में कॉपर वायर के बंडल और तांबा चोरी किया।
दुकान का टूटा शटर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नीमकाथाना शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। रात तीन बजे चोरों ने चौकीदार को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया और इलेक्ट्रिक दुकान का शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
Trending Videos
शहर के सुभाष मंडी में स्थित विष्णु इलेक्ट्रिक दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह करीब तीन बजे चोर दुकान का शटर तोड़ रहे थे तभी आवाज सुनकर चौकीदार दौड़ कर मौके पर पहुंचा। दुकान के बाहर एक गाड़ी खड़ी थी और चार-पांच चोर वहां पर खड़े थे, लेकिन बदमाश चौकीदार को देख कर भाग गए। फिर गाड़ी लेकर वहीं पर आए और चौकीदार से मारपीट की। चोरों ने चौकीदार को पिस्तौल दिखाई और उसका मोबाइल छीन लिया। चौकीदार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार हरिनारायण बहादुर ने बताया कि सुबह तीन बजे चोर दुकान का शटर तोड़ रहे थे। मेरे को बंधक बना लिया और 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। चौकीदार का डंडा और मोबाइल भी लेकर चले गए। घटना के बाद चैकीदार ने आस पास के लोगों को सूचना दी और दुकान मालिक के चाचा सुरेश कुमार को घटना की जानकारी दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
दुकान मालिक विश्व कुमार सूचना पर दुकान में पहुंचे। दुकान मालिक विश्व कुमार ने बताया कि चोरों ने दुकान से 17-18 बंडल कॉपर वायर और गले में रखे करीब 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक ने बताया कि एक कॉपर वायर के बंडल में 20 किलो आता है तो करीब पांच लाख रुपये का तांबा चोरी हुआ है।
गाड़ी से बांधकर शटर को तोड़ा
चोरों ने दुकान के शटर को रस्सी से बांधकर गाड़ी पर टोचन किया और फिर शटर को तोड़ा। उसके बाद चोर दुकान के अंदर घुसे। दो चोर गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे तीन चोरो ने दुकान से सामान चुरा कर गाड़ी में लोड किया। यह पूरी वारदात चोरो ने केवल 15 मिनट में अंजाम दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और चोरी की घटना की जानकारी ली। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत बनी हुई है। व्यापारियों ने कहा कि आये दिन सुभाष मंडी में चोरी की घटना घटित होती है लेकिन पुलिस चोरों पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। इससे पहले भी सुभाष मंडी में तीन बार चोरी की घटना घटित हो चुकी है।

कमेंट
कमेंट X