सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar News: Three people riding tractor trolley injured in collision with speeding trolley in Neemkathana

Sikar News: नीमकाथाना में तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, तीन लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Apr 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्राले की टक्कर के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ट्रॉली में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।

Sikar News: Three people riding tractor trolley injured in collision with speeding trolley in Neemkathana
खाई में गिरी ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत जीर की चौकी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल में 108 की मदद से पहुंचाया गया। 

Trending Videos


जानकारी के अनुसार किसान चंदगी राम अपने खेत की फसल बेचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर नीमकाथाना आ रहा था कि सामने से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। ट्रॉली में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नीमकाथाना जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। सदर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्राले को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल लोगों को राहगीरों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से ट्राला जा रहा था तभी ट्राले ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसान मोनू, चंदीराम और जयकिरण घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed