{"_id":"662e42fe8e0dece2fc0409ab","slug":"sikar-news-two-arrested-for-betting-on-ipl-match-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार; 1.16 करोड़ का हिसाब मिला, पिस्तौल, कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते दो गिरफ्तार; 1.16 करोड़ का हिसाब मिला, पिस्तौल, कारतूस बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने पुराना टोल बूथ के पास 8-10 युवकों को IPL 2024 राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जोईन्ट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते पकड़ा। इनमें से दो को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नीमकाथाना सदर पुलिस और डीएसटी टीम ने आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई की है। इलाके के देवसीटी खादरा में राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जोईन्ट आईपीएल 2024 क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से 1.16 करोड़ रुपये का हिसाब भी मिला है।
Trending Videos
डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनिल शर्मा के मकान देवसिटी पुराना टोल बूथ के पास खादरा में जितेन्द्र कुमार जाट 8-10 युवकों सहित IPL 2024 राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जोईन्ट मैच का ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। सूचना पर सदर थाना उप निरीक्षक विक्रम सिंह मय जाब्ते के साथ देवसिटी में स्थित मकान पर पहुंचें। वहां बैठे युवकों की तलाशी ली। युवकों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, रजिस्टर, पैन, चार्जर बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि घर में बैठे सभी युवक ऑपरेट करते हुए मिले जो राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जोईन्ट आईपीएल 2024 क्रिकेट मैच में क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने कल्याणपुरा थोई निवासी रोहिताश कुमार और उदयपुरवाटी निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। बाकी 8 युवक पुलिस के चंगुल से भाग गए।
आरोपियों से पिस्तौल सहित सट्टे का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार लैपटॉप, चार चार्जर, 14 मोबाइल फोन, 11 फोन चार्जर, दो हिसाब के रजिस्टर, एक प्रिन्टर, एक पावर स्पलाई प्वाइंट, 10 मोबाइल सिम, दो मैमोरी कार्ड, एक पेन ड्राइव, 5 आधार कार्ड, 5 वीजा कार्ड, 4 चेकबुक, तीन निर्वाचन पहचान पत्र, तीन पैन कार्ड, दो वाहन रजिस्ट्रेश सर्टिफिकेट, दो ड्राइवर लाईसेन्स, दो भुगतान के बारकोड, कुछ असल कागजात इकरारनामा, और फोटो सहित एक करोड़ 16 लाख 98 हजार 786 रुपये का रजिस्टरों और ऑनलाइन सट्टे का हिसाब मिला। वहीं पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक मैगजीन, 6 कारतूस मिले हैं।

कमेंट
कमेंट X