{"_id":"6667320d80da0d91030901d3","slug":"sikar-news-with-the-help-of-people-the-police-rescued-the-girl-who-fell-into-the-borewell-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: बोरवेल में गिरी मासूम बालिका, पुलिस ने लोगों के सहयोग से पाइप काटकर बचाई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: बोरवेल में गिरी मासूम बालिका, पुलिस ने लोगों के सहयोग से पाइप काटकर बचाई मासूम की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Jun 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार
कटर मशीन से बोरवेल को खोदकर लोहे के पाइप को काटा गया और इसके बाद बालिका को से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
पाइप से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालते पुलिस जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कहते हैं कि मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है यही कहावत आज सीकर जिले के रिंग्स कस्बे में उसे समय चरितार्थ हुई जब पुलिस और लोगों ने एक चार साल की मासूम 800 फीट गहरे बोरवेल से निकाला।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार बारां जिले का रविंद्र कुमार सहरिया अपने परिवार के साथ रिंग्स कस्बे के बालाजी विहार कॉलोनी में रह रहा था। रविंद्र कुमार सहरिया की 4 वर्षीय बेटी परी सोमवार शाम को खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बालिका के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बोरवेल में फंसी बालिका को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन को शुरू किया गया। करीब 80 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को बोरवेल से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
एसडीएम दीपांशु सांगवान ने बताया कि बोरवेल की गहराई 800 फिट है। गनीमत रही की बालिका बोरवेल में पांच फुट की गहराई पर जाकर फंस गई। इसके बाद कटर मशीन से बोरवेल को खोदकर लोहे के पाइप को काटा गया और इसके बाद बालिका को से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

कमेंट
कमेंट X