सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Sikar Women foot passengers going to Khatushyam crushed by car one dead two injured

Sikar News: खाटूश्याम जा रही महिला पद यात्रियों को कार ने कुचला, एक की मौत, दो महिलाएं घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
सार

खाटूश्याम जी जा रही महिला पद यात्रियों को कार ने कुचल दिया। ऐसे में एक महिला पद यात्री की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं घायल हो गई।

Sikar Women foot passengers going to Khatushyam crushed by car one dead two injured
एक महिला की मौत, दो घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के प्रसिद्ध आस्था धाम खाटूश्याम जी में चल रहे बाबा श्याम के वार्षिक फागुनी लक्खी मेले में जा रही महिला पद यात्रियों के जत्थे पर इनोवा कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सीकर की रहने वाली एक महिला पद यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। दो महिला पद यात्री गंभीर रूप से घायल हो गई।

Trending Videos


मंडा मोड पर शुक्रवार शाम हुए इस हादसे में सीकर के पुरोहित जी की ढाणी की रहने वाली पायल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ चल रही दो अन्य युवतियां कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सीकर के कल्याण अस्पताल में लाया गया। जहां पर एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed