सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: High-Tech Fraud Gang Busted, 1.6 Million Cheated Using Fake Identity, 3 Arrested Including Woman

Sirohi News: हाईटेक ठगी गिरोह का पर्दाफाश, फर्जी पहचान बनाकर 16 लाख लूटे, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रतिष्ठित व्यक्ति बनकर 16 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का कालंद्री पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके तार गुजरात से जुड़े मिले हैं।

Sirohi News: High-Tech Fraud Gang Busted, 1.6 Million Cheated Using Fake Identity, 3 Arrested Including Woman
कालंद्री पुलिस ने 16 लाख की ठगी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन

विस्तार

कालंद्री पुलिस ने एक माह पूर्व हुई 16 लाख रुपये की ठगी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में अन्य जानकारियां जुटाने के साथ ही ठगी गई राशि की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
Trending Videos


जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मुंडारा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र अशोक कुमार सिसोदिया, खुडाला-फालना निवासी इंद्रसिंह पुत्र जुहारसिंह राजपुरोहित तथा सूरत निवासी रूपलबेन पत्नी हिम्मतभाई को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के तार गुजरात के सूरत शहर से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer: खाटू श्याम मंदिर कमेटी के नाम दर्ज फॉर्च्यूनर ने मचाया कहर, कार से मिली शराब की बोतलें, एक युवक की मौत
विज्ञापन


ऐसे की गई थी ठगी
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को प्रतापभाई बताकर एक प्रतिष्ठित व्यक्ति का प्रतिरूपण किया और झूठ बोलकर साजिश के तहत उससे 16 लाख रुपये ठग लिए। रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले में पुलिस के पास शुरुआत में केवल एक मोबाइल नंबर ही सुराग के रूप में मौजूद था। इसी आधार पर तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान घटना के तार सूरत (गुजरात) से जुड़े मिलने पर पुलिस टीम को वहां भेजा गया। पुलिस टीम ने लगातार 6 से 7 दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों की तलाश की। इसके बाद महिला आरोपी को सूरत से और अन्य दो आरोपियों को फालना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed