सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   17 CCA action initiated against Additional Chief Executive Officer of Sirohi and Pali Zila Parishad

Sirohi News: स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही, सिरोही व पाली जिला परिषद के अतिरिक्त सीईओ पर गिरी गाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 08 Jan 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi News: निरीक्षण में स्वच्छता और प्रशासनिक लापरवाही सामने आने पर मंत्री मदन दिलावर ने सिरोही व पाली की ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी, प्रशासक और क्लस्टर प्रभारी निलंबित किए तथा अधिकारियों के खिलाफ 17 सीसीए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

17 CCA action initiated against   Additional Chief Executive Officer of Sirohi and Pali Zila Parishad
सिरोही। पंचायतीराज विभाग।
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सिरोही: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने सिरोही जिले की रेवदर पंचायत समिति की सानवाड़ा ग्राम पंचायत तथा पाली जिले की सोजत पंचायत समिति की सांडिया ग्राम पंचायत में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की है। दोनों ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों और प्रशासकों को निलंबित करते हुए कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नियुक्त ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को भी पद से हटा दिया गया है।

संयुक्त शासन सचिव के रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई
मंत्री ने संबंधित क्लस्टर प्रभारी को भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं तथा पाली और सिरोही के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत 17 सीसीए की कार्रवाई प्रस्तावित की है। यह कार्रवाई पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव (प्रथम) बृजेश कुमार चंदोलिया की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में सामने आई थीं गंभीर कमियां
पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त बृजेश कुमार चंदोलिया ने 28 व 29 दिसंबर 2025 को सिरोही जिले की रेवदर पंचायत समिति की सानवाड़ा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि घर-घर कचरा संग्रहण के लिए संवेदक द्वारा लगाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव की संकरी गलियों में नहीं पहुंच पा रही थी, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का कवर नहीं हो रहा था। इसके अलावा नालियों के अभाव में कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरा हुआ मिला।

अन्य पंचायतों का भी किया गया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान शिवगंज पंचायत समिति की बागसीन ग्राम पंचायत तथा रेवदर पंचायत समिति की सिरोड़ी ग्राम पंचायत का भी जायजा लिया गया। यहां पाई गई कमियों के आधार पर दोनों ग्राम पंचायतों के प्रशासकों को पदमुक्त करने तथा संबंधित क्लस्टर प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। साथ ही रेवदर और शिवगंज पंचायत समितियों के तत्कालीन विकास अधिकारियों एवं जिला परिषद सिरोही के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी लापरवाही का दोषी माना गया है। चूंकि स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी होते हैं, इसलिए उनके खिलाफ भी 17 सीसीए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

सोजत में मिली ये खामियां
सोजत पंचायत समिति की सांडिया ग्राम पंचायत के निरीक्षण में राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम पंचायत तक जाने वाली मुख्य सड़क पर जगह-जगह कचरे के ढेर पाए गए। ग्राम पंचायत द्वारा सड़क सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। पंचायत के मुख्य द्वार के पास गोबर के ढेर लगे हुए थे। इसके अलावा बैठक रजिस्टर में बैठक समाप्ति का विवरण, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे तथा खाली पृष्ठ छोड़े गए थे। मौके पर मौजूद अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी से रजिस्टर में क्लोजिंग नोट अंकित करवाया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब निर्मित शराब तस्करी के मामले में तस्कर बाड़मेर से गिरफ्तार, बीते 2 साल से था फरार

स्वच्छता की होगी नियमित मॉनिटरिंग
मंत्री मदन दिलावर ने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सफाई एवं स्वच्छता की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए सघन निरीक्षण व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। पंचायती राज विभाग के सचिव से लेकर खंड विकास अधिकारी तक सभी अधिकारियों को महीने में कम से कम चार बार ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम कर स्वच्छता कार्यों का आकलन करना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए विभाग द्वारा स्वच्छता मूल्यांकन और मैपिंग का एक निर्धारित प्रारूप तैयार किया गया है, जिसे रात्रि विश्राम के बाद भरकर पाई गई कमियों या उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर कार्रवाई की सिफारिश करनी होगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर संबंधित ग्राम पंचायतों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed