सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Ganja and Opium Cultivated Amid Fennel Crop, Over 58 Quintals of Plants Seized

Sirohi News: सौंफ की फसल के बीच हो रही थी गांजा और अफीम की खेती, 58 क्विंटल से ज्यादा पौधे जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहिड़ा पुलिस ने 9 खेतों पर दबिश देकर सौंफ की फसल के बीच छिपाकर उगाए जा रहे गांजा और अफीम के पौधे बरामद किए। 

Sirohi News: Ganja and Opium Cultivated Amid Fennel Crop, Over 58 Quintals of Plants Seized
सिरोही। पुलिस द्वारा सिरोही में 40.57 क्विंटल अफीम डोडा एवं 18.87 क्विटल गांजे के पौधे बरामद कर
विज्ञापन

विस्तार

जिले की रोहिड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 खेतों पर दबिश दी। कार्रवाई में 40.57 क्विंटल अफीम डोडा तथा 18.87 क्विंटल गांजे के हरे पौधे बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Trending Videos


जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी अमराराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पानीयाफली क्षेत्र में कोसिया बांध के पास काकरलीफली नाले के आसपास कार्रवाई की। यहां रामा पुत्र नाना गमेती के खेत सहित आसपास के कुल 9 खेतों में करीब 8 बीघा भूमि पर अवैध रूप से अफीम डोडा और गांजे की खेती की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरामद अफीम डोडा के हरे पौधों का वजन 40 क्विंटल 57 किलोग्राम तथा गांजे के हरे पौधों का वजन 18 क्विंटल 87 किलोग्राम पाया गया। कुल मिलाकर 58 क्विंटल 87 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया गया।

ये भी पढ़ें: Sri Ganganagar News: प्रेग्नेंट महिला का अल्ट्रासाउंड करवाने जा रही थीं तीन महिलाएं, रोडवेज बस ने सभी को कुचला

पुलिस ने बताया कि काकरलीफली में कोसिया बांध की तलहटी में चारों ओर पहाड़ियों से घिरे दुर्गम क्षेत्र में नाले के किनारे सौंफ की फसल के बीच अफीम डोडा और गांजे की खेती की गई थी। क्षेत्र में न तो बिजली की सुविधा थी और न ही मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध था। ऐसे में पुलिस टीम को कार्रवाई के दौरान जनरेटर की सहायता लेनी पड़ी। चार दिनों तक चली इस कार्रवाई में काकरलीफली, पानीया (थाना रोहिड़ा) निवासी श्रीमती दीपू देवी पत्नी रामाराम गमेती भील तथा ओबाराम पुत्र भेराराम गमेती भील को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक छैलसिंह, हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, रोहिताश, कांस्टेबल अमन कुमार, कांजीकुमार, बजरंगलाल, लक्ष्मणराम, राजेश कुमार, रामलाल, विनोद कुमार, आरटी कांस्टेबल अनिल कुमार, रेखा कुमारी एवं प्रियंका सहित रोहिड़ा थाना पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed