सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Accused arrested in Pindwara blind murder case, six minors also taken into custody

Sirohi News: पिंडवाड़ा में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में आरोपी गिरफ्तार, छह नाबालिगों को भी निरुद्ध किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 23 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सार

तीन दिन पहले पिंडवाड़ा में हुए ब्लाइंड मर्डर के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। कार्रवाई में छह नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपी के पास से चार चाकू भी बरामद किए गए हैं।

Sirohi News: Accused arrested in Pindwara blind murder case, six minors also taken into custody
पिंडवाड़ा में हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही पुलिस ने पिंडवाड़ा में तीन दिन पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही इस मामले में छह नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चार चाकू बरामद किए गए हैं। उनसे पूछताछ कर और जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Trending Videos


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पिंडवाड़ा थानाधिकारी गंगाप्रसाद की अगुवाई में गठित टीम ने बसंतगढ़ की दुर्गम पहाड़ियों और जंगलों से आरोपी आशाराम उर्फ आसू पुत्र रामाराम गरासिया को गिरफ्तार किया। इसी कार्रवाई में छह नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया। आरोपी के पास से चार चाकू बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: सामने आया मोहनगढ़ डबल मर्डर केस का सच, हरियाणा से आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुआ पर्दाफाश

मामले में पीड़ित सीताराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके बेटे संदीप कुमार और उसके साथी दीपावली के दिन पिंडवाड़ा से सिरोही रोड की ओर पैदल जा रहे थे कि बीच रास्ते में 6-7 अज्ञात लोगों ने संदीप पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर कई टीमें बनाई गईं और फरार हमलावरों की तलाश शुरू की गई। पिंडवाड़ा शहर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालकर रूट मैप तैयार किया गया। कंट्रोल रूम और साइबर सेल की तकनीकी मदद से हमलावरों की पहचान की गई। इसके बाद बसंतगढ़ की दुर्गम पहाड़ियों और जंगलों में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाकी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 8fdb09b4-d88e-11e1-975e-d4ae52ba91ad [unique_id] => 224 [parent_id] => 8fdb09b4-d88e-11e1-975e-d4ae52ba91ad [level] => 2 [slug] => rajasthan [header_image] => http://img.amarujala.com/2012/09/07/rajasthan-50497e6589c19.jpg [sec_url] => /states/rajasthan/ [first_parent_slug] => states [is_on_sitemap] => 1 [status] => enable [meta_title] => Amarujala Rajasthan News, Rajasthan News in Hindi, Latest Rajasthan News, Rajasthan state News [meta_keyword] => Government jobs news, Rajasthan News in Hindi, Latest Rajasthan News, Breaking News, News Headlines [meta_desc] => Latest Rajasthan News headlines from the Leading Rajasthan News Paper Amarujala which offers Rajasthan government news, Rajasthan election news, Rajasthan Board Exam News, government jobs news, crime news, education news and more. [google_keyword] => Headlines [GroupId] => [autotaging] => [title] => Rajasthan [title_hn] => राजस्थान [created_at] => 2012-07-28T08:31:00.000000Z [updated_at] => 2025-02-05T12:36:00.361000Z [created_by] => 6ba09ac2-d565-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 63e2133c3133606dd100edcd [description] => राजस्थान [type] => state [full_slug] => rajasthan [slug_process] => 2 [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( ) [hyper_id] => 0 [image] => /2021/11/01/rajasthan_1635758533.jpeg [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [menu] => 61e669860aabf9540b1a665f [message] => राजस्थान की ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट्स के लिए सब्सक्राइब करें और पाएं सभी ट्रेंडिंग खबरें [promo_description] => [title_seo] => [title_seo_hn] => [location_icon] => )