सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Mount Abu will decorated at cost of 1.51 crore this much will be spent on Mandakini Kund and Adhardevi temple

Sirohi: 1.51 करोड़ की लागत से सजेगा माउंटआबू, मंदाकिनी कुंड और अधरदेवी मंदिर पर इतना होगा खर्च

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 31 Jan 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश सरकार ने हिल स्टेशन माउंटआबू में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों को नया स्वरूप देने के लिए बजट घोषणा के तहत विकास कार्यों को शनिवार को क्रियान्वित किया। 

Mount Abu will decorated at cost of 1.51 crore this much will be spent on Mandakini Kund and Adhardevi temple
माउंटआबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रदेश सरकार ने हिल स्टेशन माउंटआबू में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों को नया स्वरूप देने के लिए बजट घोषणा के तहत विकास कार्यों को शनिवार को क्रियान्वित किया। क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया ने 1.51 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें मंदाकिनी कुंड पर 99.17 लाख रुपए और अधरदेवी मंदिर के विकास पर 52.49 लाख रुपए खर्च होंगे।

Trending Videos

 
'प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही सरकार'
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है, जिससे देश और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों को विकसित करने का लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले बजट में  की गई थी घोषणा
इस क्रम में, पिछले बजट में मंदाकिनी कुंड और अधरदेवी मंदिर के विकास के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। अब ये कार्य जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे। क्षेत्रीय विधायक समाराम गरासिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर माउंटआबू उपखंड अधिकारी डॉ. अंशुप्रिया और नगरपालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  'जीते जी नहीं मिला, मरने के बाद सनातन दिलाएगा न्याय', साध्वी की पीएम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

विकास की लंबे समय से की जा रही थी मांग
माउंटआबू के पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। यहां के अधिकांश पर्यटन स्थल आज भी पुराने स्वरूप में हैं। वर्षों से विकास की मांग को अनदेखा किया जा रहा था, जिससे पर्यटक बार-बार एक ही स्थल देखकर बोरियत का अनुभव करते थे और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर चले जाते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed