सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Four Accused Arrested for Brandishing Weapons and Spreading Fear, Sword and Sticks Seized

Sirohi News: हथियार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, तलवार व लाठियां बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

शांति भंग कर सोशल मीडिया के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तत्वों पर कालंद्री पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। मामावली में घर में घुसकर हथियार लहराने की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किए हैं।

Sirohi News: Four Accused Arrested for Brandishing Weapons and Spreading Fear, Sword and Sticks Seized
विज्ञापन

विस्तार

मामावली गांव में घर में घुसकर तलवार और लाठियां लहराने तथा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कालंद्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तलवार और तीन लाठियां बरामद की हैं। घटना के महज 12 घंटे के भीतर की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत का माहौल है।
Trending Videos


रेवदर वृताधिकारी मनोज गुप्ता के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। कालंद्री थानाधिकारी गंगाप्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घरेड़ा (पीएस दाता, जिला बनासकांठा, गुजरात) निवासी कमलेश भाई पुत्र नोणाभाई गरासिया, जेतवास (पीएस अंबाजी, गुजरात) निवासी नोकाभाई पुत्र साबुराभाई गरासिया, धरेड़ा (पीएस दाता, गुजरात) निवासी लक्ष्मणभाई पुत्र मालाभाई गरासिया तथा भेसासिंह (पीएस आबूरोड रीको, जिला सिरोही) निवासी भावला पुत्र सोनाराम गरासिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 'खेजड़ी आंदोलन की चिंगारी सुलगा रहे कुछ लोग' केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का दावा

पुलिस के अनुसार मामावली निवासी दलपत पुत्र ओबाजी पुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 3 फरवरी को शाम करीब 6 बजे आरोपी रतनाराम और उसके साथी उसके बड़े भाई अमृतलाल के मकान पर पहुंचे। आरोपियों ने बाहर से दरवाजा तोड़कर घर में अनधिकृत प्रवेश किया और तलवार व लाठियां लहराते हुए धमकी भरे अंदाज में इधर-उधर घूमते रहे।

घटना के समय अमृतलाल और उनका परिवार सूरत में कपड़ों के व्यवसाय के सिलसिले में गए हुए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आरोपियों ने घर के अंदर हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया और उस पर गाना लगाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

रिपोर्ट में आशंका जताई गई कि आरोपी भविष्य में भी शिकायतकर्ता या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिए। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed