सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: Smugglers Break Police Checkpoint, Nabbed After Dramatic Chase; Drugs and Weapons Seized

पाकिस्तान सीमा पर तस्करी: फिल्मी अंदाज में तस्करों की बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, नशे की खेप और हथियार बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीगंगानगर में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे तस्करों को पुलिस ने शिकंजे में ले लिया। कार्रवाई में हेरोइन, अफीम और विदेशी हथियार बरामद होने से अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

Sri Ganganagar News: Smugglers Break Police Checkpoint, Nabbed After Dramatic Chase; Drugs and Weapons Seized
नाकाबंदी तोड़कर खेतों में भागे तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए फिल्मी अंदाज में भागने की कोशिश कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन, अफीम और विदेशी हथियारों की खेप बरामद की गई है।





पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि समेजा कोठी थाना क्षेत्र में रायसिंहनगर की ओर नेशनल हाईवे-911 पर सूचना के आधार पर दोपहर करीब 2 बजे नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान अनूपगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में एक लग्जरी कार आती दिखी, जिसका पुलिस पहले से पीछा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी देखकर तस्करों ने बैरिकेडिंग में जोरदार टक्कर मारकर रास्ता तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन वहीं रुक गया। इसके बाद दोनों आरोपी कार से उतरकर भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने तत्काल पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Jaipur News: फर्जी फैक्ट्री दिखाकर 5 लाख ठगे, नकली चांदी बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.50 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 5 विदेशी पिस्टल और 72 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लग्जरी कार भी जब्त की है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद मादक पदार्थ और हथियार पाकिस्तान से भेजे गए थे। दोनों आरोपी पंजाब के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी रैकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed