{"_id":"66d95c5438c456fbaf0f84ca","slug":"a-big-incident-happened-late-night-in-sri-ganganagar-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: श्रीगंगानगर में देर रात हुई बड़ी वारदात, दंपति को बंधक बनाकर की लूटपाट; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: श्रीगंगानगर में देर रात हुई बड़ी वारदात, दंपति को बंधक बनाकर की लूटपाट; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची
Thu, 05 Sep 2024 12:53 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:53 PM IST
सार
Rajasthan: जिले की पदमपुर मंडी में बुधवार देर रात दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात हो गई। इसका पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जानकारी के अनुसार पदमपुर में नई धान मंडी के सामने रात्रि. 12.30 बजे बृज लाल खींची के निवास पर 7 से 8 लोगों ने घर की डोरबेल बजाई। दरवाजा खोलने बृजलाल खींची स्वयं बाहर आया तो डकैतो ने उन्हें और उनकी धर्मपत्नी को घर में ही बंधक बना कर मारपीट की और बंधक बना लिया।
विज्ञापन
आरोपितों ने घर में जमकर लूटपाट की। आरोपित घर से सीसीटीवी कैमरो की डीवीआर भी साथ ले गए। घर दरवाजे खिड़कियों के ताले तोड़ कर बडी वारदात को अंजाम दिया गया। अलमारियों के ताले तोड़ने के बाद नगदी और ज्वेलरी लूट ली। पीड़ित बृज लाल खींची और उनकी धर्मपत्नी ने एक दूसरे के अपने मुँह से हाथ खोले और मारपीट में घायल हुए बृज लाल खींची राजकीय चिकित्सालय पंहुचे। जहां से पुलिस को सूचना मिली और जांच पड़ताल शुरू हुई।
विज्ञापन