फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: A four-storey building collapsed in Sadar Bazar

Sri Ganganagar News: सदर बाजार में चार मंजिला इमारत गिरी, काम से बाहर गई थी युवती, बच गई जान

Sat, 19 Jul 2025 01:21 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 19 Jul 2025 01:21 PM IST
सार

शहर के सदर बाजार इलाके में शनिवार को एक चार मंजिला पुरानी इमारत बारिश के चलते अचानक ढह गई। गनीमत रही कि प्रशासन की सतर्कता से पहले ही बिल्डिंग को खाली करवा लिया गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: A four-storey building collapsed in Sadar Bazar
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी और आमजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सदर बाजार इलाके में शनिवार को एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। गनीमत रही कि मकान में रहने वाली युवती उस समय बाहर गई हुई थी, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से इमारत में दरारें आ गई थीं और उसकी नींव कमजोर हो चुकी थी। मौके पर प्रशासन की टीम ने स्थिति को भांपते हुए पहले ही बिल्डिंग को खाली करवा दिया था। इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी व आमजन और मलबा हटाने आई जेसीबी
विज्ञापन


इमारत में रह रही एक बुजुर्ग महिला भी बाल-बाल बची। मलबा गिरने के बाद प्रशासन और नगर परिषद की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सदर बाजार में पुरानी बिल्डिंग के गिरने के बाद पुलिस और नागरिक प्रशासन मौका स्थिति संभाले रखी है। हादसे का पता चलते ही सदर बाजार के अलावा आस पास के दुकानदार भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारी ने नगर परिषद आयुक्त को जरूरी निर्देश दिए। घटनास्थल से मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। इसके अलावा एंबुलेंस को भी मौके पर तैयार रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी व आमजन और मलबा हटाने आई जेसीबी

ये भी पढ़ें- बीएसटीसी छात्रा की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या, मां ने युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया

भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस व्यवस्था भी की गई। इमारत से बिजली काटने के लिए भी विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों की ड्यूटी लगाई गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी गाड़ी के साथ पहुंची हुई है। इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर भी जारी था। बताते हैं कि बिल्डिंग गिरने से पहले अनेक खास व्यक्तियों को फोन कर बिल्डिंग गिरने का अंदेशा जताया गया था। सूचनाओं के अनुसार जो बिल्डिंग गिरी है उसके बाकी हिस्से को भी गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed