फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: People are troubled due to power cut in 45 degree temperature

Sri Ganganagar News: तापमान 45 डिग्री पहुंचते ही बिगड़ा विद्युत तंत्र, लाइट गुल होने से लोगों का जीना हुआ दूभर

Mon, 19 May 2025 04:55 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Mon, 19 May 2025 04:55 PM IST
सार

अशोक नगर-बी वार्ड नं. 54 में ट्रांसफार्मर जलने और पुरानी विद्युत तारों के टूटने से कई-कई घंटों तक बिजली बाधित रहती है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की हालत गंभीर होती जा रही है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: People are troubled due to power cut in 45 degree temperature
विद्युत विभाग में नाराजगी जताने पहुंचे शहर के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। करीब 45 डिग्री सेल्सियस तापमान होते ही विद्युत तंत्र भी बिगड़ने लगा। ऐसे में परेशान लोगों ने अधिकारियों के समक्ष पेश होकर नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र ही इसे सुधारने की चेतावनी दी है। यदि विभाग द्वारा इसमें सुधार नहीं किया गया तो लोगों का पारा भी बढ़ जाएगा। भीषण गर्मी में विद्युत लोड बढ़ने से वार्ड नं. 54 अशोक नगर-बी मौसम विभाग डिस्पेंसरी के पास ट्रांसफार्मर जलने, पुरानी विद्युत तारों के बार-बार टूटकर गिरने और आग लगने के कारण कई-कई घंटों तक और रात-रात भर लाइट खराब रहती है। जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


लगातार लाइट खराब रहने तथा पूरी रात लाइट सही नहीं होने से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं के हाल-बेहाल हो गए हैं। विद्युत विभाग के चहल चौक ऑफिस में बार-बार फोन करने तथा चहल चौक ऑफिस में जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं होती। इससे परेशान लोगों ने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तथा वार्ड नं. 54 के पार्षद प्रत्याशी नवाब खान के नेतृत्व में सोमवार को करणी मार्ग स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में अधीक्षण अभियन्ता से मिलकर विद्युत विभाग की असंवेदनशील कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पीटीआई व लाइब्रेरियन परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब खान ने अधीक्षण अभियन्ता से कहा कि भीषण गर्मी में बार-बार कई-कई घंटों तक लाइट खराब रहने से मोहल्लेवासी परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का दिन का चैन तथा रात की नींद व आराम गायब हो गया है। भीषण गर्मी में लाइट नहीं होने से बुजुर्ग-बच्चे बीमार हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों द्वारा चहल चौक ऑफिस में लाइट सही करने के लिए फोन करने पर फोन तक नहीं उठाया जाता है। मोहल्लेवासी चहल चौक ऑफिस में जाते हैं तो वहां उनके साथ अ भद्र व्यवहार किया जाता है। विद्युत विभाग की इस कार्यशैली से मोहल्लेवासियों में रोष व्याप्त है। इसलिए जल्द से जल्द लोगों को हो रही परेशानी को मद्देनजर रखते हुए गर्मी के दिनों में विद्युत लोड बढ़नें के कारण अशोक नगर-बी मौसम विभाग डिस्पेंसरी के समीप नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए तथा पुरानी विद्युत तारों के स्थान पर नई विद्युत तारें लगाकर सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि मोहल्लेवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इस पर अधीक्षण अभियन्ता ने सारी बात ध्यानपूर्वक सुनकर मौके पर ही चहल चौक ऑफिस के जेईएन से दूरभाष पर वार्ता करके शीघ्र उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर भंवर कनवाड़िया, रोहताश डाबला, कृष्ण गोपाल ग्रोवर, भंवर खान, हंसराज खन्ना, राजेश बाबाजी, मोहम्मद रफीक, उम्मेद खान, सुनील कनवाड़िया, अब्दुल बयान, प्रमोद चौधरी, दाऊद, करण होटला, अरूण पात्रा, संजय सहित अनेक मोहल्लावासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed