Sri Ganganagar News: 2 हजार करोड़ की साइबर ठगी में एक और गिरफ्तारी, बैंक खातों में 99.65 करोड़ का लेनदेन मिला
श्री गंगानगर पुलिस ने कर्नाटक में दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के आरोप में कल एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने करणी ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाते में करीब 99.65 करोड़ रुपये के यूपीआई और एनईएफटी लेनदेन का रिकॉर्ड मिलने पर खाताधारक को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गंगानगर पुलिस ने कर्नाटक में दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी के आरोप में कल एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने करणी ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाते में करीब 99.65 करोड़ रुपये के यूपीआई और एनईएफटी लेनदेन का रिकॉर्ड मिलने पर खाताधारक को गिरफ्तार किया है।
कर्नाटक में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में श्री गंगानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में करणी ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: Jaisalmer: शादी के 11 महीने बाद विवाहिता की मौत, पिता बोले- बेटी की हत्या की, अंतिम संस्कार के दिन दी जानकारी
मामला जनवरी 2025 में श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाने में दर्ज हुआ था। विजयपुरा (कर्नाटक) निवासी कांटेप्पा बाबू चव्हाण ने 28 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें बताया गया कि अजय आर्य पुत्र लाजपत आर्य व उसके साथियों ने कर्नाटक में कैपमोर एफएक्स कंपनी के जरिए हजारों लोगों से निवेश के नाम पर ठगी की। आरोपियों ने करीब 2 हजार करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड किया और फरार होकर श्री गंगानगर में आकर छिप गए।
जांच के दौरान पुरानी आबादी व सदर थाना पुलिस ने अजय आर्य के अम्बिका सिटी-2 स्थित घर से 10 लाख रुपये नकद, 8 एटीएम कार्ड, 3 सीपीयू, 6 मोबाइल फोन, 3 पैन कार्ड, लगभग 85 लाख रुपये की एक लग्जरी कार और अन्य दस्तावेज बरामद किए। इसके अलावा आरोपी के पिता लाजपत आर्य और भाई दीपक आर्य को भी गिरफ्तार किया गया था।
गुरुवार को मामले में एक और अहम गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने करणी ट्रेडिंग कंपनी के बैंक खाते में करीब 99.65 करोड़ रुपये के यूपीआई और एनईएफटी लेनदेन का रिकॉर्ड मिलने पर खाताधारक कृष्ण शर्मा पुत्र शिवप्रताप (36 वर्ष) जो कि मूल रूप से मुंबई के ठाणे का निवासी है और वर्तमान में खारडा गांव, बीकानेर में रह रहा था, को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सुभाषचंद्र, हवलदार गुलाब सिंह और सिपाही प्रमोद व हरेन्द्र शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.