फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Female doctor from Lucknow arrested with AK-47

फरीदाबाद टेरर केस: एके-47 के साथ लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार; तीन राज्यों में फैले आतंकी मॉड्यूल

Mon, 10 Nov 2025 06:59 PM IST
राहुल तिवारी पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 10 Nov 2025 06:59 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ की महिला डॉक्टर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया। तीन डॉक्टरों के शामिल इस आतंकी मॉड्यूल से 2,900 किलो विस्फोटक और एके-47 बरामद हुए। मामला जैश-ए-मोहम्मद व अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़ा बताया गया।
 

विज्ञापन
Female doctor from Lucknow arrested with AK-47
एके-47 के साथ लखनऊ की महिला डॉक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ की एक महिला डॉक्टर को एक बड़े आतंकी मॉड्यूल में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, डॉक्टर की कार से एक एके-47 राइफल बरामद की गई है।

विज्ञापन


डॉ. शाहीन को सात अन्य लोगों के साथ हिरासत में लिया गया है। इनमें कश्मीर के डॉक्टर मुजम्मिल गनई को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। डॉ. शाहीन को पूछताछ के लिए हवाई मार्ग से श्रीनगर लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आठ आरोपियों में तीन डॉक्टर शामिल हैं और इस कार्रवाई में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद जैसे संगठनों से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में यह बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने फिलहाल यह नहीं बताया कि गिरफ्तारियां कब की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed