{"_id":"687b323576c09c69de008db2","slug":"four-arrested-including-shooter-who-was-preparing-to-fire-on-seed-trader-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3184084-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: व्यापारी को मारने आए लॉरेंस विश्नोई के शूटर, पुलिस के डर से छत से कूदे, हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: व्यापारी को मारने आए लॉरेंस विश्नोई के शूटर, पुलिस के डर से छत से कूदे, हड्डी टूटी
Sat, 19 Jul 2025 06:55 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 06:55 PM IST
सार
बीज व्यापारी पर फायरिंग की तैयारी कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पीजी हॉस्टल में छापा मारकर गिरफ्तार किया है। छापेमारी की भनक लगते ही चारों युवकों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उनके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग लॉरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में एक व्यापारी पर फायरिंग करने आए चार बदमाशों को पुलिस ने हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इनसे विदेशी पिस्टल समेत 14 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसपी गौरव यादव के अनुसार शहर में किसी व्यापारी पर फायरिंग किए जाने की गोपनीय सूचना मिलने के आधार पर शुक्रवार शाम शहर के विभिन्न पीजी हॉस्टल खंगाले गए। इस दौरान सूरतगढ़ बाइपास से मेडिकल कॉलेज तक एरिया खंगाला गया और नाइयांवाली चक पांच ई छोटी में संचालित आनंद बॉयज पीजी में आपराधिक किस्म के युवकों के ठहरने की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मार दिया।
अस्पताल में भर्ती आरोपी
पुलिस छापेमारी की भनक लगते ही पीजी में पनाह लिए हुए चारों युवकों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सीढ़ियों और छत से पक्की व उबड़-खाबड़ जगह पर गिरने से चारों युवकों के हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दिलप्रीत सिंह उर्फ केडी, अनिल लेघा बिश्नोई, विष्णु कुमार उर्फ निन्जा मेघवाल और हीरालाल उर्फ हीरा मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दिलप्रीत से पांच, अनिल से छह और हीरा से तीन कारतूस प्रतिबंधित बोर के बरामद किए गए। आरोपित विष्णु से तुर्की निर्मित अत्याधुनिक व ऑटोमेटिक पिस्टल मिला। अफसरों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हुई पूछताछ में पता चला कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jalore News: कथावाचक अभयदास महाराज का मकान की छत पर अनशन,पुलिस क्यों रोक रही है बायोसा मंदिर जाने से
अस्पताल में भर्ती आरोपी
सदर सीआई सुभाषचन्द्र और डीएसटी प्रभारी एसआई रामविलास बिश्नेाई की संयुक्त टीम ने धानमंडी के बीज व्यापारी को मिली धमकी और गैंग के रैकी की सूचना के आधार पर संदिग्ध लोगों को काबू करने के लिए छानबीन की। इस छानबीन के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से रैकी करने वाले युवकों की बाइक श्रीगंगानगर में होने की सूचना मिली। इसके आधार पर ही आगे ऑपरेशन चलाया गया।
अस्पताल में भर्ती आरोपी
इस सफल ऑपरेशन में सदर थाना के सीआई सुभाष ढिल्लो, डीएसटी प्रभारी रामविलास बिश्नोई, और एसआई सुनील की भूमिका सराहनीय रही। इसके अतिरिक्त, पुलिसकर्मी राधेश्याम, रघुवीर, कैलाश जाखड़, और डीएसटी के अबीब ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई, जिससे यह गिरफ्तारी संभव हो पाई। अब आरोपितों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।