{"_id":"68678ff48c273302810c347c","slug":"fraud-in-the-name-of-solving-problems-through-tantra-mantra-three-astrologers-of-18-lakh-poor-people-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1410-3130150-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: तंत्र-मंत्र से समस्या समाधान के नाम पर धोखाधड़ी, 18 लाख ठगी के तीन नकली एस्ट्रोलॉजर पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: तंत्र-मंत्र से समस्या समाधान के नाम पर धोखाधड़ी, 18 लाख ठगी के तीन नकली एस्ट्रोलॉजर पकड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार
श्रीगंगानगर में इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के जरिए समस्याएं सुलझाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन फर्जी एस्ट्रोलॉजर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों ने जबलपुर की युवती से 17.98 लाख रुपये की ठगी की थी।
श्रीगंगानगर जिला पुलिस की गिरफ्त में तीन फर्जी एस्ट्रोलॉजर।
विज्ञापन
विस्तार
इंस्टाग्राम पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन फर्जी एस्ट्रोलॉजर श्रीगंगानगर में पकड़े गए हैं। सदर पुलिस ने 3 जुलाई को आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
Trending Videos
एसपी गौरव यादव ने बताया कि जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल निहाल बिश्नोई ने रामगढ़ शेखावाटी से फर्जी एस्ट्रोलॉजर वासुदेव शास्त्री उर्फ मनीष कुमार, प्रमोद भार्गव उर्फ बिट्टू (पुत्र रावतमल भार्गव, निवासी राजगढ़, चूरू, हाल रामगढ़ शेखावाटी, जिला सीकर) और ठगी के तरीके बताने वाले अंकित उर्फ रुद्र शर्मा (पुत्र नरेश कुमार उर्फ नरेंद्र आचार्य भार्गव, निवासी रामगढ़ शेखावाटी को जयपुर से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी चाचा-भतीजे हैं। आरोपी इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ से मनोकामनाएं पूर्ण करने और समस्याओं के समाधान का झांसा देकर ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को 4 जुलाई को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फर्जी SI बनकर रौब जमाने वाली मोना बुगालिया गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में वर्दी-बैच और आईडी जब्त
एमपी की युवती से ऐसे की गई ठगी
सदर थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि 17 मई को जबलपुर निवासी गरिमा जोशी ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2024 में वह अपने धर्मभाई के पास श्रीगंगानगर आई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वासुदेव शास्त्री की रील देखी, जिसमें वैवाहिक विवाद, खोया धन पाने, सौतन से छुटकारा और विदेश बसने जैसे उपायों का दावा किया गया था। रील में दिए गए नंबर पर पीड़िता ने संपर्क कर अपने करियर की समस्या बताई। आरोपी ने ग्रह दोष और बाधा बताकर पूजा-पाठ का सुझाव दिया और 5 से 8 अक्टूबर के बीच पीड़िता से 60 हजार रुपये ऑनलाइन मंगवा लिए। इसके बाद भी कोई समाधान न होने पर आरोपी ने 'प्रेत साया' और 'अकाल मृत्यु' का भय दिखाकर फरवरी 2025 तक 17 लाख 98 हजार 592 रुपये रुपये पीड़िता से ठग लिए।
ये भी पढ़ें: भाजपा सरकार पर जमकर बरसे डोटासरा और टीकाराम जूली, कहा- माल लूटने में लगे हैं मंत्री
लगातार ठिकाने बदलते रहे आरोपी
एएसपी रघुवीर शर्मा ने बताया कि आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं और बार-बार ठिकाने व मोबाइल नंबर बदलते रहे। पुलिस ने तकनीकी डेटा का विश्लेषण कर यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपियों का पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार किया। आईपीएस बी. आदित्य ने बताया कि इस गिरोह का सरगना नरेंद्र आचार्य है, जो फिलहाल फरार है। गिरफ्तार युवकों में एक उसका बेटा और दो चचेरे भाई हैं। सभी आरोपी मूल रूप से चूरू जिले के राजगढ़ के रहने वाले हैं। ये सीकर, फतेहपुर, रामगढ़, शेखावाटी और जयपुर में ठिकाने बनाकर ठगी का धंधा कर रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताद कर रही है, साथ ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।