सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Ludhiana Encounter Terrorist Ramlal Ganganagar Connection: Mother Gives Statement, Police Seize Family Phones

लुधियाना एनकाउंटर के आतंकी रामलाल का गंगानगर कनेक्शन: मां बोली- मेरा बेटा भोला-भक्त, परिवार के फोन जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 22 Nov 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Sri Ganganagar News: रामलाल की मां वीरपाल (40) रोते-रोते बोली कि मेरा बेटा भोला है, रोज पूजा-पाठ करता है। दीपक जबरदस्ती उसे घर से ले गया। उन्होंने कहा कि जाते वक्त रामलाल ने कहा था कि मां, पंजाब में पूजा करने जा रहा हूं।

Ludhiana Encounter Terrorist Ramlal Ganganagar Connection: Mother Gives Statement, Police Seize Family Phones
रामलाल की मां ने रखा अपना पक्ष, अस्पताल में भर्ती दोनों घायल रामलाल तथा दीपक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर गुरुवार को हुए पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए दो आतंकियों में से एक रामलाल (25) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव ताखरावाली का रहने वाला है। दूसरा आतंकी दीपक उर्फ दीपू (25) पंजाब के अबोहर का है। दोनों पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर जसवीर उर्फ चौधरी के संपर्क में थे और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मॉड्यूल का हिस्सा थे।

Trending Videos


पुलिस ने शनिवार को ताखरावाली गांव पहुंचकर रामलाल के पूरे परिवार से लंबी पूछताछ की और सभी के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। रामलाल की मां वीरपाल (40) रोते-रोते बोली कि मेरा बेटा भोला है, रोज पूजा-पाठ करता है। दीपक जबरदस्ती उसे घर से ले गया। उन्होंने कहा कि जाते वक्त रामलाल ने कहा था कि मां, पंजाब में पूजा करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'दीपक 4 दिन घर में रहा, शादी से लौटते ही ले गया'
वीरपाल ने बताया कि रामलाल हनुमानगढ़ में एक शादी में गया था। उसी दौरान दीपक उनके घर आया और 3-4 दिन रुका। जैसे ही रामलाल लौटा, दीपक उसे गाड़ी में बैठाकर पंजाब ले गया। साथ में गांव का ही अमित भी था, जो ड्राइवर है। दो दिन बाद अमित अकेला गाड़ी लेकर लौटा और बोला कि पंजाब पुलिस ने रामलाल को पकड़ लिया। इसके बाद अमित गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। न्यूज में पता चला कि अमित का भी एनकाउंटर हो गया।

रामलाल की हालत गंभीर, बार-बार कोमा में जा रहा
एनकाउंटर में रामलाल को 5 और दीपक को 2 गोलियां लगीं। रामलाल की हालत बेहद नाजुक है, वह बार-बार कोमा में चला जा रहा है। दोनों का इलाज लुधियाना के अस्पताल में सिक्योरिटी वार्ड में बंद कमरे में हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Jodhpur: ‘शिक्षकों की अतिरिक्त जिम्मेदारी कम करें’, SIR कार्य के दबाव में BLO की आत्महत्याओं पर भी बोले भाटी

'ग्रेनेड हमले की थी प्लानिंग'
लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि दोनों आतंकी पंजाब में सरकारी इमारतों और संवेदनशील स्थानों पर ग्रेनेड फेंककर दहशत फैलाने की फिराक में थे। इनके पाकिस्तानी हैंडलर से सीधा संपर्क था। एक आतंकी का लिंक सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर से भी जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed