{"_id":"6830681fd71876787f02ea26","slug":"pakistan-sent-heroin-through-drone-1668-kg-heroin-and-drone-recovered-near-international-border-smugglers-fled-case-registered-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1410-2980973-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: पाकिस्तान की नापाक हरकत! ड्रोन में छुपाकर भेजी हेरोइन, पुलिस-बीएसएफ ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: पाकिस्तान की नापाक हरकत! ड्रोन में छुपाकर भेजी हेरोइन, पुलिस-बीएसएफ ने किया बरामद
Fri, 23 May 2025 07:07 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 07:07 PM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ इलाके में, जो भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास है, पुलिस और बीएसएफ की सतर्कता से एक बार फिर नशा तस्करों की बड़ी योजना नाकाम हो गई। अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस को खेतों में लावारिस हालत में 1 किलो 668 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन मिला।
विज्ञापन
पुलिस और बीएसएफ ने पकड़ी 8 करोड़ की हेरोइन और ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ इलाके में, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास है, पुलिस और बीएसएफ की सतर्कता से एक बार फिर नशा तस्करों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस को 1 किलो 668 ग्राम हेरोइन और एक ड्रोन खेतों में लावारिस हालत में मिला। पुलिस का मानना है कि ये सामान तस्करों ने छिपाकर रखा था। पुलिस के अनुसार, इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है।
जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई "ऑपरेशन सीमा-संकल्प" के तहत की गई है। इसका मकसद जिले को नशा मुक्त बनाना है और इसमें प्रशासन और पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं। बीएसएफ अधिकारी भरत कुमार राठी से गुप्त जानकारी मिलने पर अनूपगढ़ थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गहराई से तलाशी लेने पर खेतों में एक ड्रोन और 1.668 किलो हेरोइन मिली। पुलिस को शक है कि यह हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी, जिसे भारतीय तस्करों तक पहुंचाया जाना था।
बॉर्डर पर सख्ती से फंसे तस्कर, हेरोइन और ड्रोन छोड़कर भागे
पुलिस के अनुसार, बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है और नई तकनीकें इस्तेमाल की जा रही हैं। इसकी वजह से तस्करों को बड़ी परेशानी हो रही है। इसी कारण उन्होंने हेरोइन और ड्रोन खेतों में छोड़ दिए और भाग निकले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर 199 के फेर में फंसी विधानसभा, भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा की सदस्यता निरस्त
एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच जारी
अनूपगढ़ थाने में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब ड्रोन की तकनीकी जांच कर रही है ताकि तस्करों की पहचान की जा सके। इस कार्रवाई में अनूपगढ़ थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद, और कांस्टेबल कृष्ण कुमार, राजेश कुमार और महेंद्र कुमार शामिल थे।