{"_id":"68736ecb882df2c6080c0b92","slug":"police-action-on-law-and-order-raids-at-many-places-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3162537-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: कानून व्यवस्था को लेकर ड्रीम होम कॉलोनी में तड़के ही हुई छापामारी, कई संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: कानून व्यवस्था को लेकर ड्रीम होम कॉलोनी में तड़के ही हुई छापामारी, कई संदिग्ध हिरासत में
Sun, 13 Jul 2025 06:21 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:21 PM IST
सार
Sri Ganganagar News: डीआईजी गौरव यादव ने कहा है कि श्रीगंगानगर में ड्रग्स और हथियार तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर अभियान चलाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
कॉलोनी में मौजूद पुलिस अधिकारी और जाब्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार तड़के ड्रीम होम कॉलोनी में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई सुबह पांच बजे शुरू हुई और इसमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस, आरएसी तथा पुलिस लाइन से विशेष बल को शामिल किया गया। इस व्यापक छापामारी का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी बी. आदित्य ने किया।
विज्ञापन
सैकड़ों फ्लैटों पर एक साथ छापामारी, कई संदिग्ध हिरासत में
पुलिस की टीमों ने ड्रीम होम कॉलोनी के सैकड़ों फ्लैटों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और कई वाहनों को भी जब्त किया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई घंटों तक चली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कॉलोनी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखकर स्थानीय लोग तमाशबीन की तरह जमा हो गए और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bhilwara News: बारिश के पानी में डूबने से चचेरे भाइयों की मौत, गांव में मातम; बकरियां चराने निकले थे दोनों
विज्ञापन
पहले भी सामने आ चुकी हैं आपराधिक गतिविधियां
यह पहला मौका नहीं है जब ड्रीम होम कॉलोनी में इतनी बड़ी कार्रवाई हुई हो। कुछ दिन पहले ही एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने इसी अपार्टमेंट परिसर में 780 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक मिनी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था, जिसमें 2.34 करोड़ रुपये की अवैध ड्रग्स और केमिकल्स बरामद हुए थे। इसके बाद श्रीगंगानगर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। यहां तक कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी ने भी हाल ही में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई थी और ठोस कार्रवाई की मांग की थी।
ड्रग्स और हथियार तस्करी के खिलाफ सख्त रुख
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ड्रग्स, अवैध हथियारों और अन्य आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में डीआईजी गौरव यादव ने कहा है कि श्रीगंगानगर में ड्रग्स और हथियार तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कठोर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों में समय-समय पर इसी तरह की सख्त छापामारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Udaipur News: फर्जी शादी के नाम पर युवक से 3.10 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी युवती सूरत से गिरफ्तार