{"_id":"68532dd9fe167b9d9c01271f","slug":"punjab-youth-arrested-in-firing-case-on-coloniser-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3076429-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: श्रीगंगानगर फायरिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य हमलावरों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: श्रीगंगानगर फायरिंग केस में एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य हमलावरों की तलाश जारी
Thu, 19 Jun 2025 08:12 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:12 AM IST
सार
श्रीगंगानगर के बसंती चौक पर जिम के बाहर एक कॉलोनाइज़र पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पुरुषोत्तम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हमलावरों को वारदात के बाद फरीदकोट (पंजाब) भागने में मदद की थी और घटना से पहले रैकी भी की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर के बसंती चौक के पास जिम के बाहर कॉलोनाइज़र पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कोटकपूरा (पंजाब) निवासी पुरुषोत्तम (32) पुत्र जगतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पुरुषोत्तम ने वारदात को अंजाम देने वाले दो हमलावरों को गाड़ी में बैठाया और घटना के बाद उन्हें फरीदकोट (पंजाब) तक पहुंचाया। इतना ही नहीं, उसने फायरिंग से पहले आरोपियों के साथ मिलकर घटनास्थल की रैकी भी की थी और वारदात के बाद बाइक बदलकर गाड़ी में बैठाकर उन्हें नाकेबंदी से बचाया।
डीआईजी गौरव यादव ने दी जानकारी
उप महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि यह घटना 17 जून को हुई थी, जब बसंती चौक के पास जिम के बाहर एक कॉलोनाइज़र पर दो अज्ञात हमलावरों ने पिस्टल से फायरिंग की थी। इस मामले में कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर जांच सेतिया चौकी प्रभारी रामेश्वर बिश्नोई को सौंपी गई थी।
पुलिस टीम ने जुटाए सुराग, एक्शन जारी
फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों से मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपितों की पहचान हो चुकी है और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: साजिश रचकर प्रेमी से दबवाया पति का गला, पिता को मरते हुए देखता रहा मासूम; उसी ने खोला राज
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट से मचा हड़कंप
घटना के बाद कुछ बदमाशों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कॉलोनाइज़र आशीष गुप्ता को चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में लिखा गया – "अगली बार छाती में गोली मारेंगे"। इसमें आशीष गुप्ता पर जमीन के नाम पर ठगी करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस इस वायरल पोस्ट की भी जांच कर रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी
इस ऑपरेशन में जिला विशेष टीम के प्रभारी एसआई रामविलास बिश्नोई, एएसआई सुरेन्द्र कुमार, हवलदार मुकेश कुमार, सिपाही निर्मल, प्रमोद, अश्विनी, हबीब, राजकुमार, पवन, संदीप और दिनेश कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।