{"_id":"6900bc46aeeed98ca905a197","slug":"rajasthan-news-former-minister-s-daughter-robbed-by-fake-police-3-held-punjab-link-exposed-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फर्जी पुलिस बनकर की पूर्व मंत्री की बेटी के घर डकैती, तीन आरोपी गिरफ्तार; पंजाब कनेक्शन आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फर्जी पुलिस बनकर की पूर्व मंत्री की बेटी के घर डकैती, तीन आरोपी गिरफ्तार; पंजाब कनेक्शन आया सामने
Tue, 28 Oct 2025 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:21 PM IST
सार
Rajasthan Crime: श्रीगंगानगर में पूर्व मंत्री की बेटी के घर फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वारदात की साजिश पंजाब के अपराधियों ने रची थी। पुलिस ने 300 किमी क्षेत्र में 200 CCTV खंगालकर मामला सुलझाया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी की बेटी और दामाद के घर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। यह घटना 18 अक्तूबर की रात गांव 42 जीजी में हुई थी, जब आरोपियों ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसकर डकैती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसते ही वाई-फाई और कैमरा सिस्टम तोड़ा
परिवादी गुरचरण सिंह (51) पुत्र हरपाल सिंह ने 19 अक्तूबर को एनईबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात में जब वे घर पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो कार, जिस पर पुलिस की बत्ती लगी थी, घर के सामने आकर रुकी। कार से एक व्यक्ति उतरा, जिसने खाकी पैंट और पगड़ी पहन रखी थी, जबकि एक अन्य ने पूरी वर्दी पहनी हुई थी। बाकी चार-पांच लोग सादे कपड़ों में थे, जिनके पास पिस्तौल और लाठी थी। आते ही उन्होंने वाई-फाई कनेक्शन तोड़ दिया और CCTV DVR की मांग करने लगे। इसके बाद पत्नी के कमरे का शीशा तोड़कर अलमारी खंगालनी शुरू कर दी। इस दौरान गुरचरण सिंह छत पर चढ़ गए और पड़ोसियों को फोन कर शोर मचाया, जिससे आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस की पांच टीमों ने 200 CCTV कैमरे खंगाले
एसपी डॉ. अमृता दुहन के अनुसार, घटना के बाद पांच टीमें गठित की गईं, जिनमें 25 अधिकारी और जवान शामिल थे। टीमों ने गांव 42 जीजी से लेकर केसरीसिंहपुर, पदमपुर, चुनावड़, मटीलीराठान, हिन्दूमलकोट और जवाहरनगर थाना क्षेत्रों तक करीब 300 किलोमीटर की दूरी में लगे 200 CCTV कैमरों की जांच की। जांच में स्पष्ट हुआ कि वारदात पंजाब के अपराधियों द्वारा की गई थी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गुजरात के पर्यटक रेस्टोरेंट का 10,900 रुपये बिल दिए बिना भागे, होटल मालिक ने पीछा कर पकड़ा
पंजाब के अपराधियों ने रची साजिश, स्थानीय युवक ने की रेकी
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ही एक युवक ने पंजाब के अजीमगढ़ और जगरावा इलाके के अपराधियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। उसी ने घर और रास्ते की रेकी की थी। इसके बाद उसने मुख्य आरोपी, उसके भाई और बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने अथक प्रयास के बाद तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी में केसरीसिंहपुर थानाधिकारी बलवंत राम, सिपाही विष्णु शर्मा, नंदराम, प्रदीप कुमार, अनुप कुमार, पवन कुमार और चुनावड़ पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी पकड़े जाने में दिल्ली क्राइम ब्रांच की भी सहायता ली गई। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- Bharatmala Expressway Accident: शादी से लौट रही कार के उड़े परखच्चे, एक परिवार के तीन लोगों की मौत; दो गंभीर