Rajasthan News: डोटासरा को किस 'कागज' का डर दिखा रहे किरोड़ीलाल मीणा? बोले- ज्यादा बोलेंगे तो निकालने पड़ेंगे
किरोड़ी ने कहा कि नकली खाद-बीज की शुरुआत कांग्रेस शासन में हुई और उनकी कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं को तकलीफ हो रही है। उन्होंने किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सोमवार को श्रीगंगानगर दौरे पर थे। यहां उन्होंने श्री विजयनगर की कृषि उपज मंडी में POS मशीनों का उद्घाटन किया। साथ ही सूरतगढ़ में किसानों को डीएपी उर्वरक वितरित किए। किरोड़ी ने इस दौरान उन्होंने नकली खाद-बीज बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की बात करते हुए कांग्रेस नेताओं पर सियासी हमला बोला।
उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि डोटासरा के परिवार से 6 लोग कैसे सरकारी नौकरी पर लगे, इसके कागज मेरे पास हैं। अगर डोटासरा किसानों के खिलाफ बोले तो उनका मुंह बंद करा दूंगा। चेतावनी भरे अंदाज में किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ज्यादा बोले तो कागज निकालने पड़ेंगे, मैं डॉक्टर हूं और सर्जरी करना भी जानता हूं।
ये भी पढ़ें- राजस्थान को मिले 16 नए IAS अधिकारी, केंद्र सरकार ने जारी किया पदोन्नति का आदेश
कृषि मंत्री बोले- मेरी कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द
उन्होंने सचिन गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, "मेरी कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। नकली खाद-बीज की शुरुआत कांग्रेस राज से शुरू हुई है। अशोक गहलोत का क्षेत्र जोधपुर फर्टिलाइजर्स का गढ़ है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय को दोगुनी करने के संकल्प को मजबूत करने के लिए किसान को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और कीटनाशक मिलना चाहिए। राज्य सरकार किसान और खेती के हितों से कोई भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.