{"_id":"6831a00c436a2995e2075379","slug":"shri-ganganagar-news-sarpanch-trapped-while-taking-bribe-of-ten-thousand-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-2984222-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: 10 हजार रुपये लेते सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार, PMAY की राशि मंजूर करने की एवज में मांगे थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: 10 हजार रुपये लेते सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार, PMAY की राशि मंजूर करने की एवज में मांगे थी घूस
Sat, 24 May 2025 06:12 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 06:12 PM IST
सार
Sri Ganganagar News: एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सरपंच गणेशाराम गोदारा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एसीबी ने सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : AI Image- Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में शनिवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई कर एक सरपंच को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी की इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है और पंचायत स्तर पर भ्रष्टाचार की गंभीरता फिर एक बार उजागर हुई है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत की मांग
हनुमानगढ़ एसीबी इकाई को मिली शिकायत के अनुसार, ग्राम पंचायत मोकलसर के सरपंच गणेशाराम गोदारा ने एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके पिता के नाम स्वीकृत राशि दिलाने के एवज में 12 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने एसीबी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तय प्रक्रिया के अनुसार शिकायत का सत्यापन करवाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: SI भर्ती को यथावत रखने की मांग को लेकर जोधपुर में विरोध प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैप कार्रवाई में पकड़े गए रंगे हाथ
सत्यापन के बाद एसीबी उपमहानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। शनिवार को पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए सरपंच गणेशाराम गोदारा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने दर्ज किया मामला, पूछताछ जारी
एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि सरपंच गणेशाराम गोदारा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि कहीं वह अन्य मामलों में भी इसी तरह की रिश्वत मांगने का दोषी तो नहीं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर ग्रामीण में 'रेगिस्तान के जहाज' की तस्करी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; करीब 20 ऊंट रेस्क्यू
स्थानीय प्रशासन में हड़कंप
सरपंच की गिरफ्तारी के बाद से ग्राम पंचायत मोकलसर और सूरतगढ़ इलाके में हलचल तेज हो गई है। पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर उठ रहे सवालों के बीच इस तरह की कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।