{"_id":"66d92d8d197a7ac3a20742b2","slug":"six-killed-in-a-horrific-road-accident-in-sri-ganganagar-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, एक ही गांव के छह लोगों की मौत; जागरण से लौट रहे थे सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, एक ही गांव के छह लोगों की मौत; जागरण से लौट रहे थे सभी
Thu, 05 Sep 2024 09:33 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 05 Sep 2024 09:33 AM IST
सार
Rajasthan: श्रीगंगानगर में बुधवार रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक ही गांव के छह युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा विजयनगर थाना इलाके में हुआ। बख्तावरपुरा गांव ये सभी लोग जागरण में गए हुए थे।
विज्ञापन
सड़क हादसे में छह की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर के विजयनगर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे पर देर रात करीब 2 बजे एक कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में 3 बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 3 ने हॉस्पिटल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार सभी बाइक सवार आपस में परिचित थे और रात्रि जागरण से लौट रहे थे।
विज्ञापन
कार ड्राइवर मौके से फरार
पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट में मौके पर हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र के पल्लू निवासी ताराचंद (20), सूरतगढ़ गांव के दो एसपीएम का रहने वाला मनीष उर्फ रमेश (24), बख्तावरपुरा निवासी सुनील कुमार (20) की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, बख्तावरपुरा के चोहिलांवाली निवासी राहुल (20), राजियासर थाना क्षेत्र के गांव दो एसपीएम के शुभकरण (19) और बलराम उर्फ भालराम (20) की हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद से कार ड्राइवर मौके से फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन