फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Driver dies after falling into canal along with tractor, body found entangled in trolley

Sri Ganganagar : ट्रैक्टर ट्रॉली सहित नहर में गिरे चालक की डूबने से हुई मौत, ट्रॉली में उलझा मिला शव

Tue, 03 Sep 2024 10:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 10:00 AM IST
सार

शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बारहमासी नहर के पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर नहर में पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। चालक यहीं का रहने वाला था और ट्रॉली चलाने का काम करता था।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Driver dies after falling into canal along with tractor, body found entangled in trolley
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर के एसएसबी रोड से ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बारहमासी नहर की तरफ जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर चालक सहित बारहमासी नहर के पुल के पास नहर में  जा गिरी, जिससे नहर में डूबे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक का शव नहर से निकलवाकर मोर्चरी में भिजवाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली बाहर निकालने का प्रयास किया। ट्रॉली बाहर निकाली तो ड्राइवर नरेश कुमार इसमें उलझा हुआ मिला। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक नरेश कुमार गांव चार ई छोटी का रहने वाला था और अविवाहित था। उसके परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं। वह श्रीगंगानगर में ट्रॉली चलाने का काम करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed