{"_id":"66d1d91f2f05a221b80a2538","slug":"sri-ganganagar-governor-hari-bhau-bagde-visited-the-border-area-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: राज्यपाल हरि भाऊ बागडे़ ने किया बॉर्डर क्षेत्र का दौरा, जवानों की स्थिति और गश्त की ली जानकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: राज्यपाल हरि भाऊ बागडे़ ने किया बॉर्डर क्षेत्र का दौरा, जवानों की स्थिति और गश्त की ली जानकरी
Fri, 30 Aug 2024 08:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 30 Aug 2024 08:07 PM IST
सार
श्रीगंगानगर जिले में शुक्रवार को राज्यपाल हरि भाऊ बागडे़ ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के हिंदूमलकोट क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने बीएसएफ चौकी और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने बीएसएफ जवानों से मुलाकात कर उनकी सेवाओं की सराहना की और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन
जवानों से मुलाकात करते राज्यपाल हरि भाऊ बागडे़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर में गुरुवार को महामहिम राज्यपाल हरि भाऊ बागडे़ के दूसरे दिन का दौरा बॉर्डर क्षेत्र के नाम रहा। भारत पाक बार्डर की हिंदूमल कोट चौकी का निरीक्षण और बीएसएफ के जवानों तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलने का कार्यक्रम भी रहा।
विज्ञापन
महामहिम राज्यपाल बागडे़ सुबह 9:30 बजे साधुवाली छावनी के रात्रि विश्राम स्थल से आज हिंदुमलकोट बॉर्डर अधिकारियों के साथ पहुंचे। राज्यपाल महोदय के साथ जिला कलेक्टर लोकबंधु और पुलिस अधीक्षक गौरव यादव भी साथ थे। बॉर्डर पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित तारबंदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही यहां स्थित पुराने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्रीगंगानगर जिले से सटी भारत पाकिस्तान की सीमा पर हिंदू मल कोर्ट बॉर्डर का यह रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण भी है। बागडे़ ने बाद में बीओपी में जवानों के रहने तथा उनको दी जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। राज्यपाल के साथ बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट कमलेश रुलानिया भी थे। उन्होंने राज्यपाल महोदय को आसपास के पूरे इलाके का निरीक्षण करवाया। जवानों की स्थिति, बॉर्डर पर गश्त आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्यपाल बागडे़ ने बॉर्डर क्षेत्र के निरीक्षण के बाद बीएसएफ जवानों को भी संबोधित किया तथा बॉर्डर क्षेत्र के रक्षण में उनकी सेवाओं को अतुलनीय बताया बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद हिंदू मलकोट ग्राम पंचायत में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से भी संवाद हुआ। उन्हें दिए अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि उन्हें चाहिए कि वह अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलाएं तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से भी पात्र व्यक्तियों को सरकार की विभिन्न योजनाएं पहुंचने के लिए भी कहा।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक गुरवीर बराड़ ने बॉर्डर क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाने के साथ-साथ बीए डीपी के तहत दिए जाने वाले अनुदान में लगातार हो रही कटौती पर चिंता जताते हुए राज्यपाल महोदय से बीए डीपी का बजट बढ़ाने का भी निवेदन किया, ताकि बॉर्डर क्षेत्र का विकास हो सके। वहीं सरपंच जगबीर सिंह न्योल ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में हिंदू मलकोट बार्डर को बाघा बॉर्डर की तरह पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का निवेदन किया साथ ही ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाने का आग्रह किया।
राज्यपाल ने राजकीय विद्यालय के छात्रों से मिले तथा तीरंदाजी सीख रहे बच्चों को भी दिए अपने संदेश में कहा कि जिस प्रकार अर्जुन की आंख अपने लक्ष्य पर टिकी रहती थी उसी तरह आप भी अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा सचेत और जागरूक रहे। आज के कार्यक्रम के अंत में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी से मिले और शुगर मिल का भी महामहीम ने निरीक्षण किया।