{"_id":"68e5f1c948492c91f907425c","slug":"sri-ganganagar-news-ertiga-car-crashes-into-truck-three-youths-killed-on-spot-two-injured-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौके पर ही हुई मौत, दो घायल
Wed, 08 Oct 2025 10:38 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:38 AM IST
सार
श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर आगे चल रहे ट्रक के पीछे से अर्टिगा कार जा घुसी, जिसमें तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में जा भिड़ी अर्टिगा कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में आज सवेरे सूरतगढ़-अनूपगढ़ स्टेट हाईवे-94 पर एक भयावह सड़क हादसा हो गया। गांव 5 जीबी पुलिया के पास, अनूपगढ़ की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से आ रही अर्टिगा कार जा टकराई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से श्री गंगानगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक युवकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हादसा उस मोड़ पर हुआ, जहां ट्रक अपनी गति धीमी कर रहा था और पीछे से आ रही कार अपनी रफ्तार कम नहीं कर पाई और सीधे ट्रक में जा घुसी।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: कलेक्टर कार्यालय में बवाल, विरोध जता रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज; हालात तनावपूर्ण
विज्ञापन
मृतकों की पहचान सुरेंद्र (24), नरेश (18) और कालूराम (18) के रूप में हुई है। ये सभी 2PGMB, अनूपगढ़ के निवासी थे। गंभीर रूप से घायल हुए सुरेंद्र सिंह (18) और जगदीश कुमार को रैफर कर श्री गंगानगर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जैतसर थाने की जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि साक्ष्यों और गवाहों के बयान लेकर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।