{"_id":"6857ab91f75104eeea09f615","slug":"theft-case-solved-one-arrested-7-cases-of-burglary-solved-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3087646-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: चोरी की वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में नकबजनी की सात वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: चोरी की वारदात करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में नकबजनी की सात वारदात का खुलासा
Sun, 22 Jun 2025 05:32 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 05:32 PM IST
सार
श्रीगंगानगर जिले के मटीलीराठान गांव में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सात चोरी-नकबजनी की वारदात कबूली हैं। चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
मटीलीराठान थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के निकटवर्ती गांव मटीलीराठान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने प्रारंभिक पूछताछ में चोरी और नकबजनी की सात वारदात करना कबूल किया है।
उपमहानिरीक्षक पुलिस एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के अनुसार, साहिबसिंहवाला निवासी कुलदीप सिंह पुत्र गुरदीत सिंह ने 13 मई को थाना मटीलीराठान में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई की रात करीब 2:30 बजे जब परिवादी की नींद खुली तो उसने देखा कि घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया गया कि सोने-चांदी के गहने और नकद राशि गायब थी।
पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांव 12 पीएस निवासी विकास कुमार (28) पुत्र गंगाबिशन को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम की हिरासत में एक लाख का इनामी तस्कर, छह साल से दे रहा गच्चा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर चोरी का सामान बरामद करने की कार्रवाई शुरू की गई है। रिमांड के दौरान पता चला कि आरोपी विकास कुमार के खिलाफ पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के सात प्रकरण दर्ज हैं।
इस खुलासे में थाना मटीलीराठान के एएसआई राजेश कुमार, हवलदार सतपाल, कांस्टेबल राकेश कुमार और महेन्द्र कुमार की टीम शामिल रही। हवलदार सतपाल ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ जुटाकर प्रमुख भूमिका निभाई। अधिकारियों ने बताया कि अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी आरोपी से पूछताछ जारी है। संबंधित पुलिस थानों को जानकारी भेजी जा रही है। फिलहाल थाना मटीलीराठान की पुलिस चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास में जुटी है।