फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two members of Lawrence gang arrested, used to work as sleeper cell

Sriganganagar: लॉरेंस गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, स्लीपर सेल की तरह करते थे काम

Tue, 15 Jul 2025 08:19 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Tue, 15 Jul 2025 08:19 PM IST
सार

Rajasthan: पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनमोल बिश्नोई, कार्तिक जाखड़ और अमन सांई के लिए काम करते हैं। गैंग का नेटवर्क राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश सहित विदेशों में कनाडा, अमेरिका, पुर्तगाल, स्पेन, यूएई और कुछ अफ्रीकी देशों तक फैला हुआ है।

विज्ञापन
Two members of Lawrence gang arrested, used to work as sleeper cell
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर में पिछले पांच-छह वर्षों में नेटवर्क स्थापित करने वाले कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क देश के सात राज्यों और सात देशों में फैला हुआ है। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में गैंग के दो गिरफ्तार सदस्यों ने किया है। इन दोनों को जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एसआई जयवीर की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पकड़े गए युवकों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में और भी अहम जानकारियां सामने आएंगी। एसआई जयवीर ने बताया कि मार्च महीने में प्रॉपर्टी कारोबारी सोनू कथूरिया के घर फिरौती के लिए धमकी भरी पर्ची और कारतूस फेंकने के मामले में घड़साना के 3 एसटीआर निवासी मनीष पुत्र सतपाल और राहुल नायक को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद एसआई बलवंत कुमार ने अलग से मुकदमा दर्ज कर मामला सदर थाना प्रभारी को जांच के लिए सौंपा है।

विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा नेता 121 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनमोल बिश्नोई, कार्तिक जाखड़ और अमन सांई के लिए काम करते हैं। गैंग का नेटवर्क राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश सहित विदेशों में कनाडा, अमेरिका, पुर्तगाल, स्पेन, यूएई और कुछ अफ्रीकी देशों तक फैला हुआ है। इनमें से कई सदस्य विदेशों में फरार हैं।

गिरफ्तार युवकों ने यह भी बताया कि उन्हें फिरौती की रकम हवाला के जरिए विदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। गैंग फिरौती और तस्करी से मिली रकम का इस्तेमाल हथियार खरीदने, फरार सदस्यों की पैरवी करने और विदेश भागने में करती है। सोनू कथूरिया के घर फायरिंग के लिए हथियार, वाहन, रैकी और पैसों की व्यवस्था इन्हीं आरोपियों ने की थी।

पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि लॉरेंस गिरोह हथियार, ड्रग्स, पासपोर्ट, हवाला, शराब और सोने की तस्करी करने वाले माफियाओं से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस अब दोनों युवकों से नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed