{"_id":"6857a1efb33facf2fb08aa3a","slug":"water-theft-in-ganganahar-punjab-and-rajasthan-patrol-teams-took-action-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3087639-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: गंगनहर में पानी चोरी रोकने के लिए पंजाब-राजस्थान संयुक्त कार्रवाई, कई अवैध पाइप जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: गंगनहर में पानी चोरी रोकने के लिए पंजाब-राजस्थान संयुक्त कार्रवाई, कई अवैध पाइप जब्त
Sun, 22 Jun 2025 12:23 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:23 PM IST
सार
जिले में गंगनहर से हो रही पानी चोरी को रोकने के लिए पंजाब और राजस्थान के सिंचाई विभागों ने संयुक्त कार्रवाई कर बीकानेर कैनाल के पंजाब क्षेत्र में कई स्थानों से अवैध पाइपों को हटाया गया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगनहर में पानी चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए पंजाब और राजस्थान के सिंचाई विभागों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। बीकानेर कैनाल के पंजाब क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए अवैध रूप से लगाई गई पाइपों को हटाया और जब्त किया गया।
विज्ञापन
जल संसाधन वृत्त श्री गंगानगर के अधीक्षण अभियंता (एसई) धीरज चावला ने बताया कि हाल ही में किसान प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पंजाब क्षेत्र में हो रही पानी चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने पर सहमति बनी थी। इसी क्रम में दोनों राज्यों के सिंचाई विभागों ने संयुक्त गश्ती दल का गठन कर विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया।
विज्ञापन
संयुक्त गश्ती दल में श्रीगंगानगर के सहायक अभियंता विजय कांटीवाल, कनिष्ठ अभियंता विनोद और पंजाब सिंचाई विभाग के अधिकारी शामिल थे। टीम ने बीकानेर कैनाल के पंजाब क्षेत्र में कई जगहों पर पानी चोरी के लिए लगाई गई पाइपों को हटाकर जब्त किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Karauli News: श्री महावीरजी में मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, गंभीर नदी के तट पर किया श्रमदान
एसई धीरज चावला ने बताया कि राज्य सरकार और जिला कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशानुसार पानी चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी पंजाब क्षेत्र में नियमित रूप से संयुक्त गश्ती की जाएगी और पानी चोरी करने वालों के खिलाफ पंजाब सिंचाई विभाग द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धीरज चावला ने बताया कि पंजाब क्षेत्र में पानी चोरी के चलते राजस्थान के किसानों को गंगनहर से पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता, जिससे फसल बुवाई और उत्पादन प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से श्रीगंगानगर क्षेत्र में किसान आंदोलनरत हैं और नहरों में पूरा पानी देने की मांग कर रहे हैं।