सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: District-Level Yoga Event Held at BSF Ground, Instructors Lead Yoga Sessions

Sri Ganganagar News: बीएसएफ ग्राउंड में हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, योग प्रशिक्षकों ने कराया योगाभ्यास

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 21 Jun 2025 12:28 PM IST
विज्ञापन
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के हिन्दुमलकोट स्थित बीएसएफ ग्राउंड में मनाया गया। इस दौरान यहां उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने योगाभ्यास किया।

Sri Ganganagar News: District-Level Yoga Event Held at BSF Ground, Instructors Lead Yoga Sessions
बीएसएफ ग्राउंड में योग करती महिलाएं
विज्ञापन

विस्तार

भारत सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिलेभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय कार्यक्रम हिन्दुमलकोट स्थित बीएसएफ ग्राउंड में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आयुर्वेद विभाग के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और उनके लाभों की जानकारी देते हुए योगाभ्यास करवाया। भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत प्रार्थना, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन और घुटना संचालन जैसी क्रियाएं करवाई गईं।
Trending Videos


योग प्रशिक्षकों डॉ. प्रमोद कुमार और अंकित सुथार ने ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन सहित अनेक योगासनों का अभ्यास करवाया। इसके साथ ही कपालभाति, नाड़ी शोधन प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान-संकल्प क्रियाएं भी कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि योग को जीवन में अपनाने से उन्हें मानसिक शांति और कार्यक्षमता में निरंतर बढ़ोतरी मिली है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि योग ही उनकी 18 घंटे की कार्यशक्ति का आधार है।

ये भी पढ़ें: International Yoga Day: गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के मेहरानगढ़ में किया योग, कहा- मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, डीआईजी बीएसएफ सत्येन्द्र कुमार, एसपी गौरव यादव, एडीएम सुभाष कुमार, जिला परिषद सीईओ गिरधर, प्रशिक्षु आईएएस अदिति यादव, डॉ. राजकुमार पारीक (आयुर्वेद विभाग), एसएसपी रघुवीर शर्मा, चेष्टा सरदाना, बीएसएफ के जवान, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, ग्रामीण, महिलाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

स्वीप कोऑर्डिनेटर रमन असीजा ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया, वहीं विक्रम ज्याणी ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई। योग दिवस के अवसर पर रन अगेंस्ट ड्रग्स अभियान की शुरुआत अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर की।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई गई। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के उच्चारण और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। जिले के सभी उपखंड, ग्राम पंचायतों और संस्थानों में भी शुक्रवार और शनिवार को योग दिवस के विविध आयोजन किए गए, जिनमें सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed