सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   tonk banas river drowning incident 11 youths

Rajasthan News: टोंक में बनास नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 11 युवक डूबे, आठ की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 10 Jun 2025 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के टोंक जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। बनास नदी में नहाने गए 11 युवक अचानक तेज बहाव में डूब गए। इस दुखद हादसे में 8 युवकों की मौत हो गई है।

tonk banas river drowning incident 11 youths
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के टोंक में मंगलवार को  एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब जयपुर से आए 11 युवक बनास नदी में नहाने उतरे और तेज बहाव में बह गए। सभी युवक पिकनिक मनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे थे।

Trending Videos


तेज बहाव में डूबते चले गए सभी युवक
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी युवक एक साथ नदी में नहाने उतरे, लेकिन कुछ देर बाद तेज बहाव के कारण एक-एक कर गहराई में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टोंक पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 8 युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है। सभी को सआदत अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 8 युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नगर निगम का पीला पंजा चला, स्टेट गैरेज की जमीन से अतिक्रमण हटाए, मलबे में दबा दुकानों का सामान

स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी का यह हिस्सा गहरा है और यहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। यह पुराना पुल क्षेत्र है, जहां अक्सर लोग बिना जानकारी के नहाने चले जाते हैं।



अस्पताल में मचा कोहराम,
घटना की खबर मिलते ही सआदत अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। चीख-पुकार और गमगीन माहौल के बीच मृतकों की पहचान की जा रही है। सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। एसपी विकास सांगवान ने हादसे को बेहद दुखद बताया और लोगों से अपील की कि वे नदी में नहाने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें और बिना जानकारी के गहरे पानी में न उतरें। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और अतिरिक्त गोताखोरों को बुलाया गया है। इस हादसे के बाद पूरे टोंक जिले में शोक की लहर है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच और राहत कार्य तेज कर दिया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और लापता युवकों की तलाश में लगी है।

मरने वाले जयपुर के

इस हादसे में  नौशाद (35) निवासी हसनपुरा, कासिम निवासी हसनपुरा, फरहान निवासी हसनपुरा, रिजवान (26) निवासी घाटगेट, नवाब खान (28) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, बल्लू निवासी घाटगेट, साजिद (20) निवासी पानीपेच कच्ची बस्ती, नावेद (30) निवासी रामगंज बाजार की मौत हो गई, जबकि  शाहरुख (30) निवासी घाटगेट, सलमान (26) निवासी घाटगेट, समीर (32)निवासी घाटगेट को बचा लिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed