{"_id":"686142f2a7f3a9176d04867a","slug":"tonk-news-statment-mp-harishchandra-meena-tonk-news-c-1-1-noi1342-3113130-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: भाजपा पर बरसे सांसद हरीशचंद्र मीणा, बोले- लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: भाजपा पर बरसे सांसद हरीशचंद्र मीणा, बोले- लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार
टोंक-सवाईमाधोपुर से सांसद हरीशचंद्र मीणा ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी ही पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।
टोंक सवाई माधोपुर से सांसद हरीश चंद्र मीणा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
टोंक-सवाईमाधोपुर से सांसद हरीशचंद्र मीणा ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी ही पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर समाज को "बांटने और काटने" का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में हैं। सांसद ने कहा कि शुक्र है जनता 400 पार के नारे से जाग गई, वरना भाजपा संविधान बदलने की तैयारी कर चुकी थी।" उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है, न कि आम जनता की। उनके अनुसार, पार्टी सिर्फ भ्रम फैलाकर और लोगों को जाति-धर्म के आधार पर बांटकर सत्ता में आती है।
जातीय जनगणना पर राहुल गांधी का समर्थन
हरीशचंद्र मीणा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जातीय जनगणना के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि नई जाति नहीं जोड़नी, लेकिन जो जातियां हैं उनकी गिनती तो होनी चाहिए। कई जातियां अब तक लोकतंत्र का फायदा नहीं उठा सकीं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि "अगर टोंक में भूमिहीनों को ज़मीन देनी है तो पहले उनकी पहचान जरूरी है, जो जनगणना से ही संभव है।"
यह भी पढ़ें: पायलट राजवीर सिंह की मौत के 13वें दिन मां के भी प्राण निकले, परिवार में शोक की लहर
बीजेपी पर गहरे आरोप
हरीशचंद्र मीणा ने दावा किया कि "कांग्रेस कभी किसी का अधिकार नहीं छीनती, लेकिन भाजपा को इसीलिए आपत्ति है क्योंकि वह जनता की नहीं, पूंजीपतियों की पार्टी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पास मीडिया, अखबार और सोशल मीडिया है, जिससे वो सच को झूठ और झूठ को सच बना देती है।
वोटों के ध्रुवीकरण का आरोप
सांसद हरीशचंद्र मीणा ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि "2014 से अब तक भाजपा को कभी 35% से ज्यादा वोट नहीं मिले। बाकी 65% वोट को जाति और धर्म के नाम पर बांटकर उन्हें एक नहीं होने दिया गया।" उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को आपस में बांटकर ही जीतती है। सांसद ने कहा कि आज देश उस दौर से गुजर रहा है जहां लोकतंत्र और संविधान दोनों खतरे में हैं। उन्होंने कहा, "हमारा भला तभी होगा जब लोकतंत्र बचेगा।" उन्होंने कांग्रेस को आज़ादी दिलाने वाली पार्टी बताते हुए उस पर भरोसा जताया।
Trending Videos